crime
Jaunpur News: केराकत में बारिश से भरभराकर गिरा कच्चा घर
तीन बाइक, कार समेत गृहस्थी का सामान हुआ नष्ट विनोद कुमार केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बेलहरी गांव में मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे लगातार बारिश के कारण कच्चे मकान की मिट्टी पानी से नम होकर कमजोर होकर अचानक भरभराकर गिर गया। मकान के मलबे की चपेट में आने से टीनशेड में रखा 3 बाइक, एक कार, चारा मशीन और गृहस्थी का सामान दबकर क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित ने करीब साढ़े 3 लाख रुपये का नुकसान होने का दावा किया। विदित हो कि राम आसरे मौर्य और शिव आसरे मौर्य का कच्चा मकान काफी समय से जर्जर था। मकान की हालत को देखते हुए दोनों भाइयों ने उसे छोड़कर अपने खेत में नया मकान बनवा लिया था। उनके 3 कच्चे मकान रघुवर मौर्य के घर से सटे हुए थे। मकान गिरने से रघुवर मौर्य के घर के सामने बने टीनशेड मलबे में दब गये। टीनशेड में खड़ी 3 बाइक और एक कार के साथ चारा मशीन व गृहस्थी का अन्य सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना पर हल्का लेखपाल गुंजन मौर्य और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करते हुये नुकसान का जायजा लिया।
Read full article on Aap Ki Ummid