Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

Jaunpur News: कर्मचारी के विरुद्ध बार—बार फर्जी शिकायत करने पर मुकदमा दर्ज

📰 Aap Ki Ummid 🕐 1 min read 📅 August 23, 2026 👁 1 views
Jaunpur News: कर्मचारी के विरुद्ध बार—बार फर्जी शिकायत करने पर मुकदमा दर्ज
अजय पाण्डेय जौनपुर। जनपद के बदलापुर विकास खण्ड में लेखाकार पद पर कार्यरत एक कर्मचारी ने एससी/एसटी के एक पुराने मुकदमे में गवाह होने के कारण बार-बार आईजीआरएस डालकर परेशान और धमकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत किया है। सिद्धार्थ कुमार पुत्र स्व. रमाशंकर लाल मोहल्ला मियांपुर थाना लाइन बाजार ने शिकायती पत्र में बताया कि वर्ष 2022 में विकास खण्ड परिसर में ग्राम प्रधान भूला के प्रतिनिधि के साथ हुए विवाद के मामले में थाना बदलापुर में एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। उक्त प्रकरण में मौके पर मौजूद होने के कारण उनकी गवाही ली गयी थी। आरोप है कि इसी गवाही की वजह से विपक्षियों द्वारा उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है। वर्तमान में उनका स्थानांतरण जनपद गाजीपुर हो गया है, फिर भी आईजीआरएस डालकर परेशान किया जा रहा हैं। उक्त प्रार्थना पत्र पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाध्यक्ष लाइन बाजार द्वारा फर्जी तरीके से परेशान करने वालों के खिलाफ बीएनएस की 352, 351(3) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही में जुटी हुई है।
Read full article on Aap Ki Ummid

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan