crime
Jaunpur News: महिला को लाठी डंडे से पीटकर घायल करने के आरोप में 4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
राजेश पाल धर्मापुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के चौकी पिलखुआ गांव में पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों ने एक महिला को डंडे से पीटकर घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के चौकी पिलखुआ गांव की रीना प्रजापति पत्नी राजमन ने मंगलवार की रात में थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि मंगलवार को सुबह करीब 7 बजे रीना प्रजापति पत्नी राजमन अपने घर पर थी। आरोप है कि उसी समय गांव के उनके पड़ोसी फूलचन्द, किशन, विन्दा देवी ने पुरानी रंजिश को लेकर उसे गाली-गलौज देने लगे जब रीना प्रजापति ने मना किया तो सभी ने मिलकर रीना को डंडे से मारपीट दिया जिससे रीना को काफी चोट आई। पीड़िता का आरोप है कि सभी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। रीना प्रजापति के तहरीर पर पुलिस ने चौकी पिलखुआ गांव के किशन कुमार, विन्दा देवी, मुन्नी और फूलचंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
Read full article on Aap Ki Ummid