top
Jaunpur News: मन्दिर से पीतल के 3 घण्टे चोरी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
डा. प्रदीप दूबे सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के जंगीपुर गांव स्थित डीह बाबा मंदिर में रविवार की मध्यरात्रि के बाद बोलेरो सवार चोरों ने धावा बोलकर पीतल के 3 घंटे चोरी कर लिये। चोरी की सूचना मिलने पर सराय मोहिउद्दीनपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर चोरों की पहचान करने में जुटी है। बताया गया कि बोलेरो सवार 3 लोग पहले मंदिर परिसर में पहुंचे। इसके बाद बोलेरो सराय मोहिउद्दीनपुर की ओर चली गई। कुछ देर बाद वापस लौटने पर दो लोग वाहन से उतरे और मंदिर में लगे पीतल के तीनों घंटों को काटकर चोरी कर ले गए। चोरी हुये घंटों में एक का वजन 28 किलोग्राम, जबकि दो घंटे 15-15 किलोग्राम के बताये जा रहे हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 80 हजार रुपये हैं। घटना की जानकारी होने पर सराय मोहिउद्दीनपुर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। चौकी प्रभारी शैलेश सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। अभी तक घटना के संबंध में कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है।
Read full article on Aap Ki Ummid