crime
Jaunpur News: मृत ई—रिक्शा चालक के मामले में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
बिपिन सैनी चौकियां धाम, जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के विशेश्वरपुर में बालाजी टाइल्स के गोदाम में मृत ई रिक्शा चालक के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। रिक्शा चालक के स्वजनों नें बालाजी मार्बल के मालिक पर मृत युवक को समय पर अस्पताल ना ले जाने, घटना की सूचना न देने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार देर रात फायर ब्रिगेड के समीप शाहगंज हाईवे पर चक्का जाम कर दिया था। थाना पुलिस ने मृतक युवक की पत्नी ज्योति की तहरीर पर बालाजी टाइल्स के मालिक पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच उपनिरीक्षक राम प्रकाश यादव को सौंप दी है। ज्ञात हो कि शुक्रवार शाम को परमानतपुर निवासी गौरीशंकर गौड़ 30 वर्ष अपनी ई रिक्शा से बालाजी टाइल्स के विशेषरपुर स्थित गोदाम में माल लोडिंग करने गया था। गोदाम में गौरीशंकर गौड़ संदिग्ध अवस्था में अमृत पाया गया था। शीतला चौकियां चौकी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राम प्रकाश यादव ने बताया कि उक्त मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आगे की विधि कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जायेगी।
Read full article on Aap Ki Ummid