Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

Jaunpur News: नगर की अव्यवस्थाओं पर भड़के अंजनी श्रीवास्तव

📰 Aap Ki Ummid 🕐 1 min read 📅 September 20, 2026 👁 1 views
Jaunpur News: नगर की अव्यवस्थाओं पर भड़के अंजनी श्रीवास्तव
कायस्थ पार्टी के पदाधिकारियों ने किया नगर भ्रमण शुभांशू जायसवाल जौनपुर। नगर के लाइन बाजार से कचहरी रोड का नज़ारा देखकर नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की कार्यशैली का पता चल रहा है। इसी को लेकर किसान आमजन युवा शोषित ट्रेडर्स हमारी पार्टी (KAYSTH PARTY) के राष्ट्रीय सचिव अंजनी श्रीवास्तव रविवार को अपने साथियों के साथ मनोज साहू, इंद्रसेन् चौहान, लक्षेन्द्र चौहान के आवास पर पहुंचे जहां का हाल देखकर दंग रह गये। श्री श्रीवास्तव के अनुसार मनोज साहू के घर के ठीक सामने नाली का पानी सड़क पर बह रहा है। घर के मुख्य दरवाजे के सामने का चैंबर खुला हुआ है। यदि घर के अंदर से कोई जल्दी में बाहर निकले तो सीधा चैंबर में घुस जाय। स्थिति यह है कि घर के बाहर से न कोई अंदर जा पा रहा है और न ही कोई घर के अंदर से बाहर आ पा रहा है। उन्होंने पार्टी के सदस्यों से सड़क पर खड़े होकर कहा कि नगर निगम जौनपुर की कार्यशैली को मीडिया के माध्यम से कल भी तूतीपूर का मामला प्रकाशित करने का प्रयास किया है। पूरे शहर में नालियाँ बजबजा रही हैं। चैंबर खुले पड़े हैं। पिछले दिनों कई घटनाएं हो चुकी हैं, फिर भी कर्मचारी और अधिकारी लापरवाही कर रहे हैं और किसी अनहोनी घटना का इंतज़ार कर रहे हैं। कायस्थ पार्टी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि नगर निगम के कर्मचारी एवं अधिकारी जनसमस्याओं का ध्यान नहीं देंगे तो शीघ्र ही नगर निगम का घेराव किया जायेगा।
Read full article on Aap Ki Ummid

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan