crime
Jaunpur News: सराफा दुकान की चेकिंग करने वाला फर्जी आयकर अधिकारी गिरफ्तार
अतुल जायसवाल रामपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोपालापुर बाजार स्थित एक सर्राफा व्यावसायिक के यहां फर्जी आयकर अधिकारी बनकर चेकिंग के नाम पर लूट का प्रयास करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को रामपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देश और क्षेत्रााधिकारी मडियाहूं के मार्गदर्शन तथा थानाध्यक्ष रामपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही की गयी। मामला रामपुर थाना क्षेत्र के गोपालापुर बाजार का है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने सर्राफा व्यापारी की दुकान पर खुद को आयकर विभाग का अधिकारी बताकर जांच शुरू की थी। इस दौरान दुकान में रखे सोने चांदी के आभूषणों पर कब्जा करने का प्रयास किया गया और कारोबारी से मारपीट करने और उसकी लाइसेंस रिवाल्वर अपने कब्जे में लेने का भी आरोप है। गिरफ्तार आरोपी जितेंद्र सिंह उर्फ जीत पुत्र स्व. लाल प्रताप सिंह उर्फ लूलई निवासी ग्राम निजामुद्दीन पुर थाना सिकरारा है। उसके खिलाफ रामपुर थाने में भारतीय संहिता की धारा 204, 319 (2) 318 (4)338, 336(3), 340(2), 115(2), 351(3) व 352के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक और औपचारिकताएं पूरी करने के बाद संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष रामपुर के अलावा कांस्टेबल सुरेश यादव एवं कांस्टेबल मनजीत निषाद शामिल रहे।
Read full article on Aap Ki Ummid