Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
top

Jaunpur News: सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात करने का लिया गया संकल्प

📰 Aap Ki Ummid 🕐 1 min read 📅 October 31, 2026 👁 1 views
Jaunpur News: सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात करने का लिया गया संकल्प
राष्ट्रवादी नौजवान सभा ने जौनपुर नगर में निकाली भव्य यात्रा पूर्व सांसद धनंजय सिंह एवं एमएलसी बृजेश सिंह ने किया आह्वान शुभांशू जायसवाल जौनपुर। राष्ट्र की एकता, अखंडता और सशक्त भारत के निर्माण में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए राष्ट्रवादी नौजवान सभा की ओर से शनिवार को उनकी जयंती पर भव्य 'जन एकता यात्रा-2026' निकाली गई। यात्रा में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के साथ ही दूरदराज के इलाकों से पहुंचे लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया। यात्रा का शुभारंभ शाहगंज पड़ाव के पास स्थित एक पीजी कॉलेज के मैदान से हुआ। यहां से निकली यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए तिलकधारी महाविद्यालय परिसर स्थित महाराणा प्रताप व्यायामशाला पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में शामिल लोगों के उत्साह और जोश से माहौल राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। सरदार पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए लोगों ने उनके आदर्शों पर चलने तथा देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया। मुख्य वक्ता पूर्व सांसद धनंजय सिंह एवं विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में समाज के प्रत्येक व्यक्ति की अपनी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। देश की एकता और मजबूती के लिए सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। राष्ट्रवादी नौजवान सभा कोई राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि युवाओं को राष्ट्रहित, सामाजिक एकता और सकारात्मक सोच के प्रति जागरूक करने वाला संगठन है। सरदार पटेल का जीवन हमें आपसी भेदभाव से ऊपर उठकर राष्ट्र की मजबूती के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शिता से देश की रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत की मजबूत नींव रखी थी। उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। इस अवसर पर विनय सिंह प्रमुख प्रतिनिधि महराजगंज, केडी सिंह प्रमुख प्रतिनिधि डोभी, नवीन सिंह, रतनदीप शर्मा, राणा प्रताप सिंह, अब्दुल्ला तिवारी, दुर्गेश सिंह, डॉ. अब्बासी, शैलेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Read full article on Aap Ki Ummid

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan