politics
Jaunpur News: स्वर्णकार समाज एवं सर्राफा एसोसिएशन की संयुक्त बैठक सम्पन्न
संगठन को मजबूत करने, नये अध्यक्ष के चुनाव और नये सदस्यों को जोड़ने पर हुआ मंथन चन्दन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। स्वर्णकार समाज एवं सर्राफा एसोसिएशन की संयुक्त बैठक हुई जहां संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने, नए अध्यक्ष के चुनाव, नए सदस्यों को संगठन से जोड़ने सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने संगठन की एकजुटता और व्यापारियों के हितों के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने पर जोर दिया। इसी क्रम में वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए अधिक से अधिक स्वर्णकार एवं सर्राफा व्यवसायियों को जोड़ना आवश्यक है। साथ ही व्यापारियों की समस्याओं को उचित मंच पर उठाकर उनके समाधान के लिए प्रयास करने पर भी चर्चा हुई। नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भी सदस्यों ने अपने विचार रखे। बैठक में सुशील सेठ बागी, नरेंद्र सेठ, जन्मेजय सोनी, गया प्रसाद वर्मा, विजय सेठ, अभिलाष आर्य, राजकुमार सेठ, रितेश आर्य, महेंद्र प्रताप वर्मा, चैतन्य वर्मा, अभिषेक सोनी, छोटे लाल सेठ, रवि आर्य, छेदी लाल वर्मा, अखिलेश आर्य समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सदस्यों ने संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने तथा आपसी समन्वय के साथ समाज एवं व्यापारियों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने विभिन्न सुझाव भी दिये जिन पर आगे की कार्ययोजना तैयार करने पर सहमति बनी।
Read full article on Aap Ki Ummid