crime
Jaunpur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली का बोल्ट निकलने से लगा जाम, वाहनों की लगी लम्बी कतार
राकेश शर्मा खेतासराय, जौनपुर। शाहगंज-जौनपुर मुख्य मार्ग पर संकट मोचन हनुमान मंदिर के आगे गुरुवार सुबह करीब नौ बजे ट्रैक्टर की ट्रॉली का बोल्ट निकल जाने से जाम लग गया ट्रॉली सड़क पर गिर जाने के कारण कुछ समय के लिए आवागमन बाधित हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चौराहे की ओर से आ रहे ट्रैक्टर की ट्रॉली का अचानक बोल्ट निकल गया जिससे ट्रॉली सड़क पर गिर गई। इसके बाद वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद ट्रॉली को ठीक कर सड़क से हटाया गया जिसके बाद यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी।
Read full article on Aap Ki Ummid