lifestyle
Jaunpur News: विद्यार्थियों के बीच हुआ जागरूकता कार्यक्रम
शुभांशू जायसवाल जौनपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने बताया कि विश्व ओजोन दिवस पर कंपोजिट विद्यालय देवकली विकास खंड मुफ्तीगंज में विद्यार्थियों के बीच जागरूकता कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को ओजोन परत के महत्व, पर्यावरण संरक्षण तथा पृथ्वी को हानिकारक पराबैंगनी किरणों से बचाने में ओजोन परत की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश के क्रम में आयोजित कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को ओजोन परत के संरक्षण के लिए पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनने, प्रदूषण कम करने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिका सविता मौर्या सहित विद्यालय परिवार के सदस्यों की सहभागिता रही।
Read full article on Aap Ki Ummid