Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
politics

जीवनसाथी चुनने परिचय सम्मेलन में आएंगे डॉक्टर,CA और इंजीनियर:59 युवती और 93 युवकों का रजिस्ट्रेशन, राजस्थान के बाहर से भी आएंगे लोग

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 5, 2026 👁 3 views
जीवनसाथी चुनने परिचय सम्मेलन में आएंगे डॉक्टर,CA और इंजीनियर:59 युवती और 93 युवकों का रजिस्ट्रेशन, राजस्थान के बाहर से भी आएंगे लोग
अलवर में खंडेलवाल वैश्य प्रादेशिक वैवाहिक समिति के तत्वावधान में रविवार को एक दिवसीय प्रादेशिक परिचय सम्मेलन होगा। कुश मार्ग स्थित महावर धर्मशाला में होने वाले इस सम्मेलन के लिए अब तक दर्ज पंजीयन में 59 युवतियां और 93 युवक शामिल हैं। इनमें डॉक्टर, चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) और इंजीनियर्स जैसे उच्च शिक्षित पेशेवर भी शामिल हैं, जो एक-दूसरे को समझकर अपना जीवनसाथी चुन सकेंगे। सम्मेलन की खास बात है कि बिना किसी मंच, माला और मुख्य अतिथि के सत्कार के केवल ठाकुर जी की अध्यक्षता में सादगी से संपन्न होगा। प्रदेश के बाहर से भी आएंगे समाज के लोग समिति के संरक्षक नारायण बाजरगान ने बताया कि दो महीने पहले ही इस आयोजन की सूचना जारी कर दी गई थी। आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियों को आज पूरा कर लिया गया है। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलने वाले इस कार्यक्रम में जोधपुर, दिल्ली, कोटा, गोविंदगढ़, महुआ और हिंडौन सहित कई शहरों से करीब 160 पंजीकृत युवक-युवतियां और उनके परिजन हिस्सा लेंगे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य विवाह योग्य युवाओं और उनके परिवारों को बिना किसी अनावश्यक और फालतू खर्च के एक ही मंच पर सीधा अवसर उपलब्ध कराना है। इससे समाज में फिजूलखर्ची पर रोक लगेगी और अधिक से अधिक वैवाहिक संबंध आसानी से तय हो सकेंगे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan