Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

जयपुर में 12 मिठाई शॉप पर फूड डिपार्टमेंट का छापा:रावत मिष्ठान भंडार में खराब तेल में पका रहे थे कचौरी; एक जगह मिला 150 किलो बदबूदार घेवर

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 21, 2026 👁 3 views
जयपुर में 12 मिठाई शॉप पर फूड डिपार्टमेंट का छापा:रावत मिष्ठान भंडार में खराब तेल में पका रहे थे कचौरी; एक जगह मिला 150 किलो बदबूदार घेवर
जयपुर में फूड सेफ्टी टीमों ने कान्हा स्वीट्स, रावत मिष्ठान भंडार, सोढाणी स्वीट्स, बीएमबी सहित 12 बड़ी मिठाई की दुकानों पर शुक्रवार को छापा मारा। टीमों ने इन दुकानों से घेवर, बर्फी, मावा, समोसा, मिल्क केक के सैंपल लिए। जांच के दौरान कुछ जगहों पर खराब मावा, मिठाई और घेवर मिले, जिनको नष्ट करवा दिया गया। रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए चलाए जा रहे ‘शुद्ध आहार-मिलावट पर वार’ अभियान के तहत खाद्य विभाग ने यह कार्रवाई की। जयपुर सीएमएचओ डॉ. मनीष मित्तल के नेतृत्व में टीम ने सबसे पहले जगतपुरा स्थित रावत मिष्ठान भंडार पर छापा मारा। यहां से टीम ने केसर पिस्ता बर्फी और इस्तेमाल किए जा रहे कुकिंग ऑयल के सैंपल लिए। दुकान में जिस तेल में प्याज की कचौरी पकाई जा रही थी, उसकी क्वालिटी भी खराब मिली। सीएमएचओ के मुताबिक- वहां मौजूद हलवाई ने बताया यहां चार दिन में तेल बदलते हैं। मैनेजर ने बताया- रोज लगभग 700-800 कचोरी तैयार करते हैं। इस तरह 3-4 दिन तक उसी तेल में कचौरी तैयार करने से तेल का टोटल पोलर कंपाउंड्स (टी.पी.सी) बहुत ज्यादा होने की संभावना रहती। इससे तेल में ट्रांस फैट की मात्रा बढ़ जाती है। यह स्वास्थ्य के लिए गंभीर हानिकारक हो सकता है। इन दुकानों से लिए सैंपल 150 किलोग्राम खराब घेवर नष्ट करवाया, प्रोडक्शन यूनिट सील जयपुर सीएमएचओ फर्स्ट डॉ. रवि शेखावत के निर्देशन में टीम ने बिंदायका में सिंवार मोड़ स्थित प्रधान स्वीट्स एंड कैटर्स पर छापा मारा। यहां टीम को खराब 150 किलोग्राम घेवर मिला। इसे मौके पर ही नष्ट करवाया गया। वहीं घेवर बनाने समेत अन्य मिठाई, नमकीन बनाने में काम आने वाली 275 किलोग्राम खाद्य सामाग्री को जब्त किया। कार्रवाई के साथ ही दुकान के गोदाम में बनी प्रोडक्शन यूनिट को सील कर दिया।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan