Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

जयपुर में नकाबपोश चोरी के 2 आरोपी गिरफ्तार:फेरीवाला बनकर करते थे रेकी; 900 किलोमीटर दूर वाराणसी से पुलिस ने दबोचा

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 31, 2026 👁 1 views
जयपुर में नकाबपोश चोरी के 2 आरोपी गिरफ्तार:फेरीवाला बनकर करते थे रेकी; 900 किलोमीटर दूर वाराणसी से पुलिस ने दबोचा
जयपुर में घर में घुसकर गहने और नकदी चोरी करने वाली गैंग के दो आरोपियों को आमेर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने वारदात में शामिल वासम उर्फ वसिम (37) और शमशेर अली (25) को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। डीसीपी नॉर्थ करण शर्मा ने बताया- आमेर थाना क्षेत्र में एक मकान में 18 अगस्त को दोपहर करीब 2 बजे चार बदमाश घुस गए थे। आरोपियों ने घर से करीब 300 ग्राम सोने की चूड़ियां, 300 ग्राम अन्य सोने के आभूषण, 150 ग्राम चांदी की पायल, सोने की झुमकी, मंगलसूत्र, चांदी के सिक्के और अन्य आभूषण चोरी कर लिए थे। बदमाश करीब 20 हजार रुपए भी ले गए थे। मामले में 21 अगस्त को आमेर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और निगरानी के आधार पर पहले आरोपी वसीम को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में वसीम ने अपने साथी शमशेर अली के साथ वारदात करना कबूल किया। इसके बाद पुलिस टीम ने करीब 900 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश के वाराणसी पहुंचकर शमशेर अली को गिरफ्तार किया। सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग वारदात के बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर आरोपियों के हुलिए और उनकी गतिविधियों का विश्लेषण किया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद किए हैं। फेरीवाला बनकर करते थे रेकी पुलिस के मुताबिक- आरोपी उत्तर प्रदेश से जयपुर आते थे और यहां मकान किराए पर लेकर रहते थे। इसके बाद फेरीवाला बनकर कपड़े, साड़ी और अन्य सामान बेचने के बहाने कॉलोनियों में घूमते और मकानों की रेकी करते थे। आरोपी ऐसे मकानों को निशाना बनाते थे। इनमें बाहर से ताला लगा दिखाई देता था या घर के बाहर कोई सामान रखा नजर आता था। रेकी के बाद मौका देखकर मकान में घुसते और सोने-चांदी के आभूषण तथा नकदी चोरी कर फरार हो जाते थे। पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में गैंग द्वारा जयपुर और अन्य शहरों में की गई अन्य चोरी की वारदातों का भी खुलासा होने की संभावना है। पुलिस गैंग से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी कर रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan