crime
जयपुर से आपकी फ्लाइट तो उड़ गई, पर एयरपोर्ट के इस कोने पर मचा था हड़कंप, सबके माथे पर था सिर्फ पसीना
जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब टर्मिनल-1 के एक टॉयलेट में बम होने का अलर्ट मिला. हालात से निपटने के लिए सीआईएसएफ, इंटेलिजेंस ब्यूरो, राजस्थान पुलिस, एटीएस और डॉग स्क्वॉड समेत तमाम सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं. करीब दो घंटे की कड़ी मशकक्त के बाद बम को सफलतापूर्वक न्यूट्रिलाइज कर दिया गया. बाद में एयरपोर्ट अधिकारियों ने खुलासा किया कि पैसेंजर्स की सुरक्षा और एजेंसियों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए एक हाई-लेवल 'मॉक ड्रिल' की गई थी.
Read full article on News 18 Hindi