Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

जयपुर सेशन कोर्ट से फर्जी जमानत देने वाला गिरफ्तार:वकील ने पकड़कर पुलिस को सौंपा, ग्राहक की तलाश में घूम रहा था

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 31, 2026 👁 4 views
जयपुर सेशन कोर्ट से फर्जी जमानत देने वाला गिरफ्तार:वकील ने पकड़कर पुलिस को सौंपा, ग्राहक की तलाश में घूम रहा था
जयपुर सेशन कोर्ट परिसर में सोमवार को फर्जी जमानत उपलब्ध कराने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बनीपार्क स्थित सेशन कोर्ट में एडवोकेट मिनार्क जैन ने ही उसे पकड़ कर पुलिस को सौंपा है। उन्होंने सदर थाना पुलिस को फर्जी जमानत के मामले में एफआईआर दर्ज करवाई है। भास्कर ने दो दिन पहले फर्जी जमानत के खेल का पर्दाफाश किया था। एडवोकेट मिनार्क जैन ने बताया कि सोमवार दोपहर को एक युवक कोर्ट में फर्जी जमानत देने के लिए ग्राहक की तलाश में घूम रहा था। करीब 1:30 से 2 बजे के बीच उन्होंने मोबाइल पर बात की। एडवोकेट मिनार्क जैन से उसने दो जमानतियों के लिए एक के 1500 और दूसरे के 5000 रुपए मांगे गए। वह पहले भी कई बार जमानत दे चुका है। दो जमानती साथ लाने की बात कही एडवोकेट मिनार्क जैन ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 1:30 से 2 बजे के बीच एक युवक कोर्ट परिसर में जमानत के लिए ग्राहक की तलाश में आया था। मोबाइल पर बातचीत के दौरान युवक ने दो जमानतियों के लिए अलग-अलग रकम मांगी। उसने एक जमानती के लिए 1500 रुपए और दूसरे के लिए 5000 रुपए की मांग की। युवक ने यह भी बताया कि वह पहले कई बार जमानत दे चुका है। एडवोकेट मिनार्क जैन ने युवक को जमानत देने के लिए बुलाया। इसके बाद उसने दो जमानतियों के दस्तावेज दिखाए। इनमें से एक दस्तावेज अपना और दूसरा किसी अन्य व्यक्ति का बताया। उसने दूसरे जमानत देने वाले से भी फोन पर बात कर कोर्ट बुलाने को कहा। मामला संदिग्ध लगने पर एडवोकेट ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सदर पुलिस थाने से हेड कॉन्स्टेबल कालूराम मौके पर पहुंचे। और जमानत देने आए हरिनारायण को वकील साथियों की मदद से एक फोटोकॉपी की दुकान के पास से पकड़ लिया। आरोपी के पास मिले चार फोटोकॉपी डॉक्यूमेंट हरिनारायाण के पास चार फोटोकॉपी किए हुए कागज थे। पुलिस ने उसे अपनी गाड़ी में बैठा लिया। एडवाेकेट मिनार्क जैन ने सदर थाने पहुंच कर फर्जी जमानत देने वाले के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया। इससे पहले भी उन्होंने फर्जी जमानत देने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसकी जांच चल रही है। --- ये खबर भी पढ़ें... राजस्थान- 3 हजार रुपए में बन रहे फर्जी जमानती:दलाल बोला- झूठी गवाही के 8 हजार लगेंगे; मरे हुए आदमी के नाम से रेपिस्ट की जमानत नाबालिग से रेप के आरोपी की फर्जी जमानत। वो भी ऐसे आदमी के नाम से जिसकी एक साल पहले मौत हो चुकी थी। जयपुर में फर्जी जमानत का बड़ा रैकेट चल रहा है। रेप हो, चोरी...या फिर कोई और केस 3 से 5 हजार रुपए में फर्जी जमानत। झूठी गवाही की फीस 5 से 8 हजार रुपए। (पूरी खबर पढ़ें)
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan