crime
जयपुर- SHO निकला करोड़पति,लॉकर में मिले 42 लाख के गहने:विला के साथ खड़ी मिली लग्जरी गाड़ी; 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया था
जयपुर एसीबी की टीम के सर्च में सांभरलेक थाने का घूसखोर थानाधिकारी राममिलन मीणा करोड़पति निकला है। पुलिस निरीक्षक राममिलन के बैंक लॉकर में करीब 42 लाख रुपए कीमत के गहने मिले हैं। एक विला के साथ ही गाड़ी भी मिली है। एसीबी की ओर से तलाशी में मिली संपत्ति और डॉक्यूमेंट के संबंध में रिपोर्ट कर आय के स्त्रोतों की जांच की जा रही है। एडि. एसपी भूपेन्द्र ने बताया- एसीबी की ओर से रविवार को सांभरलेक थाने के एसएचओ राममिलन मीणा को घूस लेते अरेस्ट किया गया था। थाने में बने थानाधिकारी रुम में ही 50 हजार रुपए रिश्वत लेते एसीबी टीम ने रंगे हाथों पकड़ा था। 50 हजार लेते पकड़ा था सांभरलेक थाना परिसर में स्थित सरकारी क्वार्टर की तलाश में 50 हजार रुपए ओर मिले थे। एसीबी टीम की ओर से सर्च में आरोपी राममिलन के नाम एक ग्रांड विटारा गाड़ी होना पाया गया। इसके साथ ही जगतपुरा के महादेव नगर में एक विला भी उनके नाम पाया गया। 20 तोला सोना और 5 किलो चांदी मिली जयपुर के एमआई रोड पर बैंक ऑफ इंडिया और दौसा मण्डावरी में एसबीआई बैंक में राममिलन का अपने पिता के नाम से संयुक्त लॉकर होना पाया गया। बैंक लॉकर्स की तलाशी में 5.25 KG चांदी और करीब 20 तोला सोने के गहने मिले। जिनकी मार्केट कीमत करीब 42 लाख रुपए आंकी गई है। एसीबी की ओर से सर्च में मिली संपत्ति की रिपोर्ट तैयार की गई है। रिपोर्ट के आधर पर संपत्ति व आय के स्त्रोतों के संबंध में अग्रिम जांच शुरू कर दी है।
Read full article on Bhaskar