Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

जेल से बाहर आते ही आजम खान को उठा ले गई ED, आखिर क्यों लिया ऐसा एक्शन? जानिए पूरा मामला

📰 Inkhabar 🕐 1 min read 📅 October 31, 2026 👁 4 views
जेल से बाहर आते ही आजम खान को उठा ले गई ED, आखिर क्यों लिया ऐसा एक्शन? जानिए पूरा मामला
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को ED ने रामपुर जेल के बाहर गिरफ्तार कर लिया. कार्रवाई के दौरान ED की टीम पैरामिलिट्री फोर्स के साथ पहुंची थी. मौके पर एजेंसी की करीब तीन गाड़ियां भी मौजूद थीं. जानिए पूरा मामला. जेल से बाहर होते ही ED ने हिरासत में लिया उत्तर प्रदेश की रामपुर जेल से जैसे ही शनिवार को समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान रिहा हुए और बाहर आए, तो प्रवर्तन निदेशालय (ED) की तीन गाड़ियां जेल के बाहर मौजूद थीं और उन्हें हिरासत में ले लिया. आपको बता दें कि आजम खान को इलाहाबाद हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा किया गया था. मुस्लिम होने की मिल रही सजा जेल से बाहर आने के बाद आजम खान ने मीडिया से बातचीत में अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि अब उनके पास कहने के लिए कुछ नहीं बचा है. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या मुसलमान होने की यही सजा मिल रही है और क्या कानून अब खत्म हो गया है? आजम खान ने आगे कहा कि उनका कसूर सिर्फ इतना है कि उन्होंने एक यूनिवर्सिटी और बच्चों की पढ़ाई के लिए स्कूल बनवाए. उन्होंने सवाल किया कि क्या शिक्षण संस्थान बनाना ही उनका गुनाह है? Rampur, Uttar Pradesh: After being released from Rampur jail, Samajwadi Party leader Azam Khan says, “What is there left to say? What can I say? The law has ceased to exist. This is the punishment for being a Muslim? Our mistake was that a university was built by a Muslim. That is our crime. We built schools for children. Is that our crime?” क्यों ED ने लिया हिरासत में? आजम खान को ED ने मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हिरासत में लिया है. ED ने यूपी के अलग-अलग थानों में दर्ज 54 FIR के आधार पर केस दर्ज किया था. इनमें किसानों की जमीन जबरन लेकर यूनिवर्सिटी के लिए इस्तेमाल करने और सरकारी प्रोजेक्ट्स के सामान को कैंपस में लगाने के आरोप शामिल हैं. ED के मुताबिक, यूनिवर्सिटी की कुल लागत 499.09 करोड़ रुपये है, जबकि ट्रस्ट ने 78.32 करोड़ रुपये का खर्च दिखाया. जांच में सिर्फ 72.63 करोड़ रुपये का वैध स्रोत मिला। बाकी 426.46 करोड़ रुपये को ED ने कथित अवैध कमाई माना है. यह खबर भी पढ़ें: Steve Smith Injury: स्टीव स्मिथ की गर्दन में क्या हुआ? स्कैन में सामने आई बड़ी समस्या, मैदान पर कब करेंगे वापसी?
Read full article on Inkhabar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan