Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध:रामपुर में एबीवीपी ने हेमंत सोरेन का पुतला फूंका, मांगा इस्तीफा

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 13, 2026 👁 3 views
झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध:रामपुर में एबीवीपी ने हेमंत सोरेन का पुतला फूंका, मांगा इस्तीफा
रामपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को झारखंड में विद्यार्थियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार का पुतला फूंका और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की। एबीवीपी कार्यकर्ता गुरुवार शाम पांच बजे अंबेडकर पार्क में एकत्रित हुए। उन्होंने झारखंड पुलिस द्वारा विद्यार्थियों पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में नारेबाजी की। इसके बाद कार्यकर्ता पार्क के गेट के सामने सड़क पर पहुंचे और हेमंत सोरेन सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान 'हेमंत सोरेन इस्तीफा दो' के नारे लगाए गए। एबीवीपी के जिला संयोजक संजय सैनी ने कहा कि झारखंड में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की यह कार्रवाई दर्शाती है कि वह छात्र हितों के प्रति गंभीर नहीं है। सैनी ने यह भी आरोप लगाया कि झारखंड में पेपर लीक के मामलों में कथित तौर पर सरकार के लोग संलिप्त हैं, जिसके कारण मुख्यमंत्री कठोर कार्रवाई करने में असमर्थ हैं। उन्होंने मांग की कि विद्यार्थियों की मांगों और अधिकारों को दबाने के बजाय सरकार को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान, कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और विद्यार्थियों पर हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की। पुतला दहन के बाद, उन्होंने सरकार से छात्रों के हित में कार्रवाई करने और संबंधित मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग दोहराई। इस प्रदर्शन में जिला संयोजक संजय सैनी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण गौड़, अरविंद, बोवी सैनी, पंकज, मनोज, विकास सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संजय सैनी ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से अभी स्थानीय जिला प्रशासन के माध्यम से सरकार से कार्रवाई की मांग करने का कोई निर्देश नहीं आया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान में केवल पुतला दहन किया गया है और भविष्य की रणनीति के आधार पर आगे का विरोध तय किया जाएगा।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan