crime
झांसी के युवक ने तमंचे से खुद को गोली मारी:झांसी-दतिया रोड पर पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर निकाला शव
झांसी में मेडिकल बाईपास निवासी 20 साल के युवक ने मंगलवार दोपहर मध्य प्रदेश के दतिया में कार के अंदर खुद को गोली मार ली। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना दतिया-उनाव रोड पर खेरी और राजापुर गांव के पास दोपहर करीब 12 बजे हुई। फायर की आवाज सुनकर राहगीर मौके पर पहुंचे और कार में युवक को पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान अर्जुन शर्मा (20), पुत्र स्व. देवकीनंदन शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार का कांच तोड़कर शव बाहर निकाला। घटनास्थल से हथियार बरामद किया गया है। मौके की 2 तस्वीर देखिए... घर से बिना बताए कार लेकर दतिया गया था परिजनों के मुताबिक अर्जुन मंगलवार को घर से बिना बताए निकला था। वह दतिया स्थित पीतांबरा माता मंदिर और खेरी माता मंदिर में दर्शन के लिए अक्सर आता था। अर्जुन अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। हालांकि वह मंगलवार को दतिया क्यों गया था और उसने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस को कार की तलाशी में मोबाइल फोन, पावर बैंक, सिगरेट की डिब्बी और पानी की बोतलें मिलीं। मोबाइल को जांच के लिए कब्जे में लिया गया है। पुलिस मोबाइल की जांच और परिजनों के बयानों के आधार पर घटना की वजह पता लगाने में जुटी है। मौत की वजह तलाश रही पुलिस उनाव थाना प्रभारी अंशुल अरोरा ने बताया कि युवक ने खुद को गोली क्यों मारी, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
Read full article on Bhaskar