Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

झांसी में एक्सीडेंट में महिला की मौत, टीचर पति घायल:मायके में तेरहवीं में शामिल होकर घर लौट रही थी, हाइवे पर गड्‌ढ़े से गिरी बाइक

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 16, 2026 👁 1 views
झांसी में एक्सीडेंट में महिला की मौत, टीचर पति घायल:मायके में तेरहवीं में शामिल होकर घर लौट रही थी, हाइवे पर गड्‌ढ़े से गिरी बाइक
झांसी में सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका टीचर पति घायल है। 11 सितंबर को महिला मायके में तेरहवीं में शामिल होकर पति के साथ बाइक से घर जा रही थी। रास्ते में हाइवे पर गड्‌ढ़े में गिरकर बाइक असंतुलित होकर गिर गई। हादसे में दंपती घायल हो गया। जिनको इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। जहां बुधवार को महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा मोठ थाना क्षेत्र में हुआ है। 3 बेटियां और एक बेटा है मृतका का नाम रामकुमारी (43) पत्नी बुद्धिप्रकाश राजपूत था। वह पूंछ थाना क्षेत्र के खकल गांव की रहने वाली थी। मृतका के पति बुद्धिप्रकाश राजपूत ने बताया- मैं जालौन के नसीपुर गांव के सरकारी स्कूल में टीचर हूं। मेरी 3 बेटियां काजल (23), प्रतिभा (21), दिव्या (17) और एक बेटा मयंक (14) है। चारों अविवाहित हैं। पत्नी रामकुमारी का मायका चिरगांव के सुल्तानपुरा गांव में हैं। कुछ पहले पत्नी के परिवार में मौत हो गई थी। 11 सितंबर को तेरहवीं थी। इसमें शामिल होने के लिए सुल्तानपुरा गांव गया था। वहां तेरहवीं में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे। सिर के बल सड़क पर गिरी पत्नी पति ने आगे बताया- हम लोग जब मोठ के आरोही गार्डन के पास पहुंचे तो आगे चल रहे ट्रक की वजह हाइवे पर गड्‌ढ़ा अचानक नजर आया। गड्‌ढ़े में गिरने से बाइक असंतुलित होकर गिर गई। इससे पत्नी सिर के बल सड़क पर गिर गई, जबकि हेलमेट की वजह से मुझे हल्की चोट आईं। मैंने एंबुलेंस बुलाकर पत्नी को अस्पताल ले गया। प्राइवेज अस्पताल में डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया। मंगलवार को पत्नी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया था। जहां पर इलाज के दौरान बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई। हाइवे पर गड्‌ढ़े की वजह से पत्नी की मौत हो गई।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan