Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

झांसी में सीनियर डीसीएम का दर्जनभर ट्रेनों पर छापा:मंगला एक्सप्रेस में मिला अवैध मिनरल वाटर, छोटे कप रखकर चाय चोरी कर रहे थे पेंट्रीकार

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 14, 2026 👁 1 views
झांसी में सीनियर डीसीएम का दर्जनभर ट्रेनों पर छापा:मंगला एक्सप्रेस में मिला अवैध मिनरल वाटर, छोटे कप रखकर चाय चोरी कर रहे थे पेंट्रीकार
झांसी रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों के पैंट्रीकार में सोमवार को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा ने अपनी टीम के साथ छापेमारी की। छापामारी के दौरान मंगला एक्सप्रेस में अनधिकृत पानी की 27 पेटियां मिलीं, जबकि गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस में मानक के खिलाफ चाय के कप पकड़े गए। यहां से चार अनधिकृत वेंडर भी पकड़े गए, जिन्हें आरपीएफ को सौंप दिया गया। पहले 2 तस्वीर देखिए... मंगला एक्सप्रेस में पानी की 27 पेटियां पकड़ीं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा को चेकिंग के दौरान ट्रेन नम्बर 12617 मंगला एक्सप्रेस के पैंट्रीकार में 27 पेटियां अनधिकृत पानी की मिलीं। इन्हें उन्होंने जब्त कर लिया। उन्हें ट्रेनों में यात्रियों से पानी बेचने को लेकर लंबे समय से ओवररेटिंग की शिकायतें भी मिल रही थीं। रेलवे के नियमों के मुताबिक प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में निर्धारित रेल नीर की बिक्री की अनुमति है। एक लीटर रेल नीर की कीमत 14 रुपए निर्धारित है। गोरखपुर-एलटीटी में चाय के कप मानक के खिलाफ ट्रेन नम्बर 20104 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के पैंट्रीकार में चाय परोसने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे कप निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा ने कपों को जब्त कर जांच के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि नियम यह है कि चाय का कप 170ML का होगा और उसमें चाय 150ML से कम नहीं होगी। लेकिन जो कप पकड़े गए उनका साइज ही 150ML मिला। मसालों के सैंपल भरे, सफाई भी जांची टीम ने खानपान में इस्तेमाल किए जा रहे मसालों के सैंपल भी भरवाए। कच्ची खाद्य सामग्री के भंडारण और तैयार भोजन को सुरक्षित रखने की व्यवस्था देखी गई। पैंट्रीकार की साफ-सफाई, कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता, वर्दी, हैंड ग्लव्स और हेड गियर का इस्तेमाल भी जांचा गया। कीट नियंत्रण व्यवस्था और ट्रेनों में रेल नीर की उपलब्धता की भी पड़ताल की गई। इन ट्रेनों में भी हुई चेकिंग सोमवार को अभियान के दौरान ट्रेन नम्बर 12617 मंगला एक्सप्रेस, ट्रेन नम्बर 12625 केरला एक्सप्रेस, ट्रेन नम्बर 18477 उत्कल एक्सप्रेस, ट्रेन नम्बर 20104 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, ट्रेन नम्बर 12138 पंजाब मेल, ट्रेन नम्बर 18238 और ट्रेन नम्बर 18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, ट्रेन नम्बर 11077 झेलम एक्सप्रेस, ट्रेन नम्बर 12137 पंजाब मेल, ट्रेन नम्बर 12618 मंगला एक्सप्रेस और ट्रेन नम्बर 12808 समता एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों की पैंट्रीकार जांची गई। चार अनधिकृत वेंडर आरपीएफ के हवाले चेकिंग के दौरान चार अनधिकृत व्यक्तियों को भी पकड़ा गया। रेलवे टीम ने उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए आरपीएफ के सुपुर्द कर दिया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा ने बताया कि ट्रेनों में खानपान की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए ऐसे चेकिंग अभियान जारी रहेंगे। यात्रियों से अधिकृत विक्रेताओं से ही खाद्य सामग्री खरीदने और बिल लेने की अपील की गई है। आईआरसीटीसी लगाएगी 50-50 हजार पेनल्टी रेलवे सेवा और खानपान सामग्री की गुणवत्ता से खिलवाड़ करने के मामले में रेलवे के नियम काफी सख्त हैं। सोमवार को की गई कार्रवाई के बाद अब पेंट्रीकार चलाने वाली कंपनी को भारी जुर्माना अदा करना पड़ेगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा ने बताया कि पेंट्रीकार में मिली अनियमितता के मामले में अब आईआरसीटीसी को लिखा गया है। इन सभी मामलों में कम से कम 50 हजार रुपए की पेनल्टी लगाई जाएगी। यदि अगली जांच में फिर से गड़बड़ी मिलती है तो कंपनी पर पेनल्टी दोगुनी हो सकती है। इसके अलावा सुधार नहीं होने पर उनका कॉन्ट्रैक्ट भी समाप्त किया जा सकता है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan