Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

झांसी में दीवार गिरने से महिला की मौत:फोन बजने पर मलबा हटाया तो लाश मिली, पति-दोनों बेटों की पहले ही मौत हो चुकी

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 20, 2026 👁 1 views
झांसी में दीवार गिरने से महिला की मौत:फोन बजने पर मलबा हटाया तो लाश मिली, पति-दोनों बेटों की पहले ही मौत हो चुकी
झांसी में दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई। वह भजन संध्या में शामिल होने जा रही थी। तभी बेटी से फोन पर बात करने लगी। इस दौरान पड़ोसी की दीवार भरभराकर उसके ऊपर जा गिरी। परिजन पहुंचे तो महिला नजर नहीं आई। तब फोन लगाया। मोबाइल बजने पर मलबा हटाया गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी है। इसके अलावा एक अन्य युवक भी घायल हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला बड़ागांव थाना क्षेत्र के लिधौरा गांव का है। दो तस्वीरें... तीनों बेटियों की शादी हो चुकी मृतका का नाम सुखवती (50) पत्नी सुखहाली राजपूत था। वह बड़ागांव के लिधौरा गांव की रहने वाली थी। मृतक के भतीजे कमलेश राजपूत ने बताया- मेरी चाची सुखवती खेती किसानी करती थीं। उनके पति सुखहाली की 6 साल पहले मौत हो गई थी। उनके दो बेटे और 3 बेटियां थी। बड़े बेटे कल्याण (25) की लगभग 10 साल पहले और छोटे बेटे सुनील की लगभग 12 साल पहले मौत हो चुकी है। तीनों बेटियां सपना, अखिलेश और कृष्णा की शादी हो चुकी है। अब चाची सुखवती अकेली रहती थी। हम लोग उनका ध्यान रखते थे। फोन पर बेटी से बात कर रही थी भतीजे कमलेश ने आगे बताया- शनिवार रात लगभग 9 बजे चाची गांव में भजन संध्या में शामिल होने के लिए जा रही थी। वह अपनी बेटी कृष्णा से फोन पर बात कर रही थी। पीछे से गांव के अमर सिंह (40) भी आ रहे थे। इस दौरान पड़ोसी की लगभग 10 फीट ऊंची दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे में चाची दब गई, जबकि अमर सिंह को भी चोट आई। दीवार गिरने पर हम लोग मौके पर पहुंचे तो चाची नजर नहीं आई। तब मोबाइल पर कॉल लगाया। मलबे के अंदर से फोन बजने की आवाज सुनाई दी। तब मलबा हटाया गया। करीब 10 मिनट बाद सुखवती का शव मलबे के अंदर से बरामद हो गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। भतीजे ने आगे बताया कि थाने में तहरीर दी है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan