Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

Jhiram Naxal Attack Case: झीरम कांड में 10 दोषियों की फांसी की पुष्टि के लिए हाईकोर्ट पहुंचा मामला, डिविजन बेंच करेगी सुनवाई

📰 Bansal News 🕐 1 min read 📅 September 25, 2026 👁 2 views
Jhiram Naxal Attack Case: झीरम कांड में 10 दोषियों की फांसी की पुष्टि के लिए हाईकोर्ट पहुंचा मामला, डिविजन बेंच करेगी सुनवाई
Jhiram Naxal Attack Case : बिलासपुर से झीरम नक्सली हमला मामला ( Jhiram Naxal Attack Case ) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। NIA कोर्ट ( NIA Court ) ने 10 दोषियों को सुनाई गई फांसी की सजा की पुष्टि के लिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट (Chhattisgarh High Court) में डेथ रेफरेंस भेजा है। अब मामले की सुनवाई डिविजन बेंच करेगी। हाईकोर्ट ट्रायल कोर्ट के फैसले और मामले से जुड़े रिकॉर्ड की न्यायिक समीक्षा करेगा। ट्रायल कोर्ट के फैसले की होगी समीक्षा झीरम नक्सली हमला मामला ( Jhiram Naxal Attack Case ) अब न्यायिक समीक्षा के अगले चरण में पहुंच गया है। हाईकोर्ट की डिविजन बेंच ट्रायल कोर्ट के फैसले के साथ मामले में पेश किए गए दस्तावेज, गवाहों के बयान और जांच से जुड़े रिकॉर्ड देखेगी। अदालत यह भी देखेगी कि दोषियों को फांसी की सजा देने के लिए ट्रायल कोर्ट ने किन कानूनी और तथ्यात्मक आधारों को माना था। इसके बाद सजा की पुष्टि को लेकर आदेश जारी किया जाएगा। यह भी पढ़ें: MP Shahpura Toll Plaza: शहपुरा टोल नाका बंद करने गडकरी ने दिए आदेश, PWD मंत्री राकेश सिंह के पत्र पर एक्शन 2013 में हुआ था झीरम घाटी हमला झीरम घाटी हमला ( Jhiram Naxal Attack Case ) 25 मई 2013 को छत्तीसगढ़ के बस्तर में हुआ था। दरभा इलाके में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के काफिले को नक्सलियों ने निशाना बनाया था। इस ( Naxal Attack ) नक्सली हमला में कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों समेत 29 लोगों की मौत हुई थी। घटना के बाद मामले की जांच और कानूनी प्रक्रिया लंबे समय तक चली। यह मामला ( Chhattisgarh News ) छत्तीसगढ़ न्यूज में लगातार चर्चा में रहा। यह भी पढ़ें: Lalbaugcha Raja Visarjan: मुंबई में लालबागचा राजा की लाइव विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब, देखें वीडियो 10 दोषियों को सुनाई गई फांसी NIA कोर्ट ने झीरम मामले में 10 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई थी। अब सजा की पुष्टि के लिए डेथ रेफरेंस हाईकोर्ट भेजा गया है। कानून के तहत ट्रायल कोर्ट की ओर से सुनाई गई मृत्युदंड की सजा पर हाईकोर्ट की पुष्टि जरूरी होती है। इसी प्रक्रिया के तहत मामला ( Chhattisgarh High Court ) छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट पहुंचा है। ( Bilaspur News ) बिलासपुर से सामने आई इस जानकारी के बाद अब हाईकोर्ट की कार्यवाही पर नजर रहेगी। यह भी पढ़ें: October Bank Holiday: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, RBI ने जारी की छुट्टियों की पूरी लिस्ट हाईकोर्ट की सुनवाई के बाद तय होगी आगे की प्रक्रिया ( Jhiram Naxal Attack Case ) झीरम केस हियरिंग के दौरान हाईकोर्ट मामले के रिकॉर्ड और ट्रायल कोर्ट के फैसले की समीक्षा करेगा। झीरम नक्सली हमला मामला ( ( Jhiram Naxal Attack Case ) में हाईकोर्ट के आदेश के बाद ही आगे की कानूनी प्रक्रिया तय होगी। फिलहाल डेथ रेफरेंस के जरिए मामला हाईकोर्ट के सामने है। अदालत सजा की पुष्टि करती है या इसमें कोई बदलाव करती है, यह आगे होने वाली न्यायिक सुनवाई के बाद स्पष्ट होगा। यह भी पढ़ें: CG Transfer List: छत्तीसगढ़ में 22 अधिकारियों का ट्रांसफर, स्कूल शिक्षा समेत कई विभागों में फेरबदल, GAD ने जारी की लिस्ट
Read full article on Bansal News

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan