politics
JPSC Student Protest: नेहा बोरा पर स्याही फेंकने के मामले में अमरनाथ पांडे को मिली जमानत
Amarnath Pandey Bail: रांची में JPSC परीक्षा को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के दौरान AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने के आरोप में गिरफ्तार अमरनाथ पांडे को अदालत से राहत मिली है. रांची व्यवहार न्यायालय ने उनकी जमानत याचिका मंजूर कर ली. इस मामले में संतोष कुमार की शिकायत पर धुर्वा थाने में केस दर्ज किया गया था. पुलिस ने अमरनाथ पांडे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था. सुनवाई के दौरान अधिवक्ता कुशल कुमार ने अमरनाथ पांडे की ओर से दलीलें रखीं. इसके बाद अदालत ने जमानत मंजूर कर ली.
Read full article on News 18 Hindi