Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

कांग्रेस का सरकारी स्कूलों-कार्यालयों में दीप प्रज्वलन के खिलाफ प्रदर्शन:सीवान में पीएम के जन्मदिन पर दीया जलाने के आदेश का विरोध

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 17, 2026 👁 1 views
कांग्रेस का सरकारी स्कूलों-कार्यालयों में दीप प्रज्वलन के खिलाफ प्रदर्शन:सीवान में पीएम के जन्मदिन पर दीया जलाने के आदेश का विरोध
सीवान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सरकारी स्कूलों और कार्यालयों में दीया जलाने के निर्देश को लेकर गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकाला। मार्च जिला परिषद से शुरू होकर कचहरी रोड होते हुए जेपी चौक पहुंचा। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई, बेरोजगारी, बाढ़ और छात्र नेताओं की गिरफ्तारी समेत कई मुद्दों पर विरोध जताया। आदेश के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकारी संस्थानों में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर दीप प्रज्वलन के निर्देश पर आपत्ति जताई। कार्यकर्ताओं का कहना था कि जब राज्य के कई हिस्सों में लोग बाढ़ की समस्या से जूझ रहे हैं, ऐसे समय में सरकारी संस्थानों में इस तरह के आयोजन का निर्देश दिया जाना उचित नहीं है। मार्च के बाद वापस लिया गया दीप प्रज्वलन का आदेश आक्रोश मार्च के कुछ देर बाद माध्यमिक शिक्षा के डीपीओ ने पूर्व में जारी दीप प्रज्वलन के आदेश को वापस लेते हुए नया निर्देश जारी किया। नए आदेश में कहा गया कि सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में किसी भी तरह का दीप प्रज्वलन नहीं किया जाएगा। 14 सितंबर को जारी हुआ था शिक्षा विभाग का निर्देश इससे पहले शिक्षा विभाग के विशेष सचिव की ओर से 14 सितंबर को 17 सितंबर को दीया जलाने का निर्देश जारी किया गया था। इसी आदेश के आधार पर बुधवार को माध्यमिक शिक्षा के डीपीओ ने सभी स्कूलों में दीप प्रज्वलन कराने का निर्देश दिया था। प्रधानाचार्य और अधिकारियों की मौजूदगी के निर्देश डीपीओ के पूर्व आदेश में कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य और जिला शिक्षा पदाधिकारी की उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रम की तस्वीर भेजने को कहा गया था। यह निर्देश प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों के स्तर से भी स्कूलों तक पहुंचाया गया था। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बेरोजगारी का मुद्दा उठाया जेपी चौक पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को देश के युवा राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने बेरोजगारी और पेपर लीक का मुद्दा उठाते हुए सरकार पर युवाओं की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बिहार में बाढ़ की स्थिति का जिक्र करते हुए बाढ़ पीड़ितों के लिए पर्याप्त राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान की भी मांग उठाई। महंगाई और जरूरी वस्तुओं की कीमत पर विरोध मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई पर रोक लगाने और आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी के मुद्दे पर भी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान छात्र नेताओं की गिरफ्तारी का मुद्दा भी उठाया गया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तार छात्र नेताओं को रिहा करने की मांग की। यूपीआई टैक्स के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यूपीआई लेनदेन पर टैक्स लगाए जाने के मुद्दे को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि डिजिटल भुगतान पर किसी भी तरह का अतिरिक्त बोझ पड़ने पर उसका असर अंततः आम उपभोक्ताओं पर पड़ सकता है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan