Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:BJP की नई टीम में 21 नए चेहरे, पांडू नदी का पानी 11 मोहल्ले में घुसा, डीसीएम ने बाइक सवारों को कुचला

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 5, 2026 👁 1 views
कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:BJP की नई टीम में 21 नए चेहरे, पांडू नदी का पानी 11 मोहल्ले में घुसा, डीसीएम ने बाइक सवारों को कुचला
कानपुर की आज (शनिवार) की 10 बड़ी खबरें... भाजपा ने कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की नई क्षेत्रीय कार्यसमिति की घोषणा कर दी। 38 सदस्यीय कार्यसमिति में 21 नए चेहरों को जगह दी गई है। इसमें OBC के 14, ब्राह्मण 10 और 4 क्षत्रिय शामिल हैं। वहीं BJP क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा- पार्टी के खिलाफ बोलने वाले स्वीकार नहीं हैं। ब्रह्मनगर-ईदगाह रोड पर धंसे डाट नाले का निरीक्षण करने नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय पहुंचे। उन्होंने कहा- नाले को बनने में 10 से 15 दिन लगेंगे। शहर में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। निजी लैब में संक्रमित मिले 55 साल के मरीज को वेंटिलेटर पर रखा गया है। तेरहवीं में जा रहे बाइक सवार पिता-पुत्र को डीसीएम ने कुचल दिया। हादसे में पिता की मौत हो गई जबकि बेटा गंभीर घायल हो गया। नगर निगम के एक वार्ड में 9 कूड़ाघर, इसमें से 5 बेकार। लोगों ने कहा- पहले भी ब्लैक लिस्ट हो चुकी कंपनी श्रीराम इन्फ्राटेक पर इतनी मेहरबानी क्यों दिखाई जा रही। पांडू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। नदी का पानी शहर के 11 इलाकों में घुस गया है। इसमें करीब 40 हजार से अधिक लोग परेशान हैं। जबकि नाला चोक होने से मकड़ीखेड़ा समेत 25 मोहल्ले जलभराव झेल रहे हैं। ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें...।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan