top
कानपुर सेंट्रल माल गोदाम में श्रमिकों का नि:शुल्क हेल्थ चेकअप:ई-श्रम, EPF और ESIC की दी जानकारी, बोले- अधिकार लड़ कर लीजिए
भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ (BRMGSS) की ओर से रविवार को कानपुर सेंट्रल रेलवे माल गोदाम में नि:शुल्क मेडिकल हेल्थ चेकअप एवं श्रमिक जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम रेलवे मेडिकल विभाग के सहयोग से आयोजित हुआ। कार्यक्रम का आयोजन BRMGSS के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण कुमार पासवान और राष्ट्रीय प्रभारी मनोरंजन कुमार पासवान के निर्देश पर किया गया। उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री सर्वेश गिरी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। श्रमिकों का हुआ नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम के दौरान रेलवे माल गोदाम में काम करने वाले श्रमिकों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मेडिकल टीम ने श्रमिकों के स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी ली और आवश्यक परामर्श दिया। इसके साथ ही श्रमिकों को ई-श्रम पंजीकरण, EPF, ESIC और विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी गई। श्रमिक अधिकारों और नए लेबर कोड पर जागरूकता कार्यक्रम में श्रमिक अधिकारों के साथ चार नए श्रम संहिताओं (Labour Codes) से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की गईं। इसके अलावा वेरिफिकेशन और श्रमिकों के डेटा संकलन की प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य श्रमिकों को स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ-साथ उनके अधिकारों और सरकारी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रति जागरूक करना है। ये लोग रहे मौजूद कार्यक्रम में मुख्य माल अधीक्षक, उत्तर मध्य रेलवे, ज्ञान प्रकाश, NCR जोन अध्यक्ष लाल बहादुर यादव, गोरखपुर जोन अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, लखनऊ मंडल अध्यक्ष शिरोमणि दूबे सहित संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा गोरखपुर जोन से पारसनाथ गिरी, प्रयागराज संगठन मंत्री धीरेंद्र कुमार, विजय गुप्ता, बाबा शर्मा, कार्यक्रम के मुख्य संयोजक एडवोकेट एसके पांडेय (जोनल पदाधिकारी, लीगल सेल), कार्यक्रम संयोजक राजा सिंह चंदेल, धर्मेन्द्र त्रिवेदी और वरिष्ठ कार्यकर्ता सुधाकर मिश्र भी उपस्थित रहे। कानपुर क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष पुष्पेंद्र भदौरिया, मेडिकल ऑफिसर डॉ. महरोज अख्तर, डॉ. अंबिका वर्मा एवं उनकी मेडिकल टीम समेत अन्य पदाधिकारी और श्रमिक साथी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। संगठन ने जताया आभार BRMGSS की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी पदाधिकारियों, श्रमिक साथियों, रेलवे मेडिकल विभाग और संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया। संगठन ने कहा कि श्रमिकों के स्वास्थ्य और अधिकारों को लेकर आगे भी इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
Read full article on Bhaskar