politics
कांग्रेस बिठूर नगर पंचायत अध्यक्ष उपचुनाव में देगी सिंबल:ग्रामीण अध्यक्ष को प्रत्याशी चुनने के लिए अधिकृत किया, कल नामांकन का अंतिम दिन
कानपुर की नगर पंचायत बिठूर अध्यक्ष पद के लिए 13 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने अधिकृत प्रत्याशी को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जान का फैसला बुधवार शाम पत्र जारी कर कर दिया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला कांग्रेस कमेटी कानपुर नगर ग्रामीण के अध्यक्ष संदीप शुक्ला को पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी का नाम घोषित करने के लिए नामित किया गया है। इसके साथ ही उन्हें चुनाव चिन्ह आवंटन से संबंधित फार्म 7क और 7ख भी उपलब्ध करा दिए गए हैं। कांग्रेस की ओर से निर्वाचन अधिकारी से अनुरोध किया गया है कि जिला कांग्रेस कमेटी कानपुर नगर ग्रामीण के अध्यक्ष संदीप शुक्ला के हस्ताक्षर से जारी चुनाव चिन्ह आवंटन फार्म 7क में व्यक्ति को कांग्रेस का अधिकृत चुनाव चिन्ह ‘हाथ का पंजा’ आवंटित किया जाए। कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला ने बताया कि बिठूर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के लिए ‘हाथ का पंजा’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा। इसके लिए संबंधित चुनाव चिन्ह आवंटन प्रपत्र निर्वाचन प्रक्रिया के तहत उपलब्ध कराया गया है। नगर पंचायत बिठूर के अध्यक्ष पद का उपचुनाव 13 अक्टूबर को होना है। इसमें नामंकन किए जाने की अंतिम तिथि 24 सितंबर है। कल नामंकन का आखिरी दिन है, कांग्रेस भी सिंबल प्रत्याशी को देगी। संदीप शुक्ला ने कहा बिठूर नगर अध्यक्ष पद पर उपचुनाव में तीन नामों पर चर्चा की जा रही है, जिनमें प्रदीप द्विवेदी, अजय तिवारी और संदीप तिवारी में किसी एक को मैदान में उतारा जाएगा। 18 सितंबर से नामंकन शुरू हुए थे, निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए नामांकन 24 सितंबर तक चलेगी। प्रत्याशी सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र प्राप्त और दाखिल कर सकेंगे।
Read full article on Bhaskar