politics
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने केंद्र के फैसले का किया विरोध, कहा- मोदी सरकार के इस निर्णय से व्यवस्था में प्रभाव पड़ेगा
डिजिटल डेस्क, तिरुअनंतपुरम। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने रविवार (23 अगस्त) को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें मंगलुरु रेलवे क्षेत्र को केरल स्थित पलक्कड़ रेलवे डिवीजन के प्रशासनिक नियंत्रण से हटाकर कर्नाटक के मैसूर रेलवे डिवीजन में शामिल कर दिया गया। केंद्र सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले पर शशि थरूर ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा मैं मोदी सरकार के इस निर्णय का विरोध करता हूं। थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर लिखा, ‘कल शनिवार (22 अगस्त) की देर रात केरलम के यूडीएफ सांसदों की एक ऑनलाइन बैठक हुई, जिसमें केंद्र सरकार की तरफ से पलक्कड़ रेलवे डिवीजन के एक बड़े हिस्से को अलग करने के चौंकाने वाले फैसले पर गंभीरता से चर्चा की गई। इस फैसले से राज्य पर गंभीर वित्तीय और परिचालन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।’ उन्होंने कहा, ‘हमने इस फैसले के खिलाफ विरोध करने का निर्णय किया है। केंद्र सरकार की तरफ से प्रभावित राज्य सरकार या उसके सांसदों से किसी भी तरह की चर्चा या सलाह के बिना लिया गया यह फैसला पूरी तरह से अस्वीकार्य है।’ थरूर ने कहा, ‘केरलम के यूडीएफ सांसदों की मांग है कि इस फैसले को तब तक के लिए सस्पेंड किया जाए, जब तक इस पूरे मामले पर विस्तार से चर्चा नहीं हो जाती है. पलक्कड़ रेलवे डिवीजन और अन्य क्षेत्रों के सांसद इस मुद्दे को लेकर धरना देंगे।’ उन्होंने कहा, ‘मैंने रेल मंत्री को भेजने के लिए एक ड्राफ्ट लेटर तैयार किया है, जिस पर यूडीएफ के सभी सांसद सर्वसम्मति से साइन करेंगे, फिर इसे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के बाद भेजा जाएगा। उन्होंने आगे कहा, ‘केरलम सुनवाई, निष्पक्ष प्रक्रिया और एक न्यायसंगत नतीजा पाने का हकदार है।’
Read full article on Bhaskar Hindi