politics
कांग्रेसियों को मिला संगठन मजबूत करने का प्रशिक्षण:इंदौर में दो दिन चला शिविर, कार्यकर्ताओं को दिया चुनावी तैयारियों का मंत्र
इंदौर में कांग्रेस के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन शनिवार को हो गया। शिविर के दूसरे दिन कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने, पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार रहने का प्रशिक्षण दिया गया। दूसरे दिन कई विषयों पर विचार-विमर्श दूसरे दिन के सत्र में कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण, संगठनात्मक विस्तार, जनहित के मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठाने तथा आमजन से लगातार संवाद स्थापित करने जैसे विषयों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को संगठन में बेहतर समन्वय, जिम्मेदारियों के प्रभावी निर्वहन और कांग्रेस की विचारधारा को जनता तक पहुंचाने की रणनीति पर मार्गदर्शन दिया गया। शिविर का समापन अदानीय महेंद्र जोशी ने किया। प्रशिक्षण में ये रहे मौजूद इस दौरान प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, विवेक तन्खा, सह प्रभारी उषा नायडू, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बोरासी, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव, शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे और जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar