top
काली नदी नहर में डूबा अज्ञात व्यक्ति:बहते देखकर राहगीर ने दी सूचना; फ्लड कंपनी का सर्च ऑपरेशन जारी
कासगंज शहर में मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे एक व्यक्ति के नहर में डूबकर बहने की खबर से हड़कंप मच गया। राहगीर की सूचना पर तत्काल पहुंची स्थानीय पुलिस और फ्लड कंपनी की टीम ने नहर में रेस्क्यू व सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक डूबने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी थी और तलाश जारी थी। पुल से गुजर रहे राहगीर ने पानी में देखे हाथ मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे नदरई निवासी शाहनवाज (पुत्र शान मोहम्मद) अपनी बाइक से नदरई से मारहरा की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह काली नदी नहर पुल पर पहुंचे। उन्होंने तेज बहाव में एक व्यक्ति को डूबते हुए देखा। शाहनवाज के मुताबिक, पानी के बीच व्यक्ति के हाथ ऊपर उठते दिखाई दे रहे थे। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना फ्लड कंपनी के सब-इंस्पेक्टर रूप सिंह को फोन पर दी। फ्लड टीम और पुलिस का सर्च ऑपरेशन शुरू सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फ्लड कंपनी की टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों और पुलिस टीम ने नहर के बहाव की दिशा में व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। आसपास के इलाकों और निचले बहाव वाले क्षेत्रों में भी अलर्ट जारी कर अज्ञात व्यक्ति की खोजबीन की जा रही है। "सूचना मिलते ही पुलिस और फ्लड टीम मौके पर पहुंच गई थी। नहर में सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। डूबे व्यक्ति की पहचान कराने और उसे तलाशने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। मौके पर स्थिति सामान्य और नियंत्रण में है।"— पुलिस मीडिया सेल, कासगंज
Read full article on Bhaskar