education
कॉलेज में 6 करोड़ से सार्थक भवन, नया पुस्तकालय बनेगा:रायसेन में विधायक ने भूमिपूजन किया, बोले- स्टूटेंड्स को मिलेंगी आधुनिक अध्ययन सुविधाएं
रायसेन के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का 618.92 लाख रुपये की लागत से कायाकल्प किया जाएगा। इसके तहत कॉलेज में 'सार्थक भवन' और नए लाइब्रेरी भवन का निर्माण होगा। मंगलवार को सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने इन निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष सविता सेन, भाजपा नेता जमना सेन और प्राचार्य यूनुस खान समेत कई जनप्रतिनिधि व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कॉलेज के उन्नयन के लिए स्वीकृत 6 करोड़ 92 लाख रुपए की राशि से बनने वाले इन भवनों से विद्यार्थियों को आधुनिक और बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा। नए पुस्तकालय भवन के बनने से छात्रों को पढ़ाई के लिए शांत वातावरण और समृद्ध अध्ययन सामग्री आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। सार्थक भवन से कॉलेज के कायाकल्प को मिलेगी रफ्तार भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सार्थक भवन के निर्माण से कॉलेज में प्रशासनिक व शैक्षणिक गतिविधियों का विस्तार होगा। इससे स्थानीय छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के नए अवसर मिलेंगे और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
Read full article on Bhaskar