Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

कलेक्टर ने निकाय चुनाव तैयारियों का लिया जायजा:टीम के साथ मतदान सामग्री वितरण, संग्रहण और पोलिंग बूथ का किया निरीक्षण

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 4, 2026 👁 1 views
कलेक्टर ने निकाय चुनाव तैयारियों का लिया जायजा:टीम के साथ मतदान सामग्री वितरण, संग्रहण और पोलिंग बूथ का किया निरीक्षण
नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर बालमुकुंद असावा ने शुक्रवार को तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों की टीम के साथ गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में बनाए गए मतदान सामग्री वितरण, संग्रहण एवं मतगणना केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने कॉलेज परिसर और भवन के कक्षों का जायजा लेते हुए पूरे क्षेत्र में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बारिश की संभावना को देखते हुए सुरक्षात्मक उपाय करने को कहा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु से चर्चा कर कड़े बंदोबस्त रखने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने परिसर में बैरिकेटिंग, टेंट व्यवस्था, पार्किंग स्थल, पेयजल, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, संग्रहण व वितरण काउंटर, स्ट्रांग रूम और कम्यूनिकेशन कनेक्टिविटी सहित सभी बिंदुओं पर अधिकारियों से चर्चा की और सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही रविवार को मतदान के लिए उपयोग में ली जाने वाली ईवीएम की कमिशनिंग का कार्य सतर्कता और सजगता के साथ करने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु, अतिरिक्त जिला कलेक्टर भंवरलाल जनागल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan