Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

कलेक्टर ने ट्रेंचिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया:लॉग बुक में अनियमितता पर जताई नाराजगी

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 26, 2026 👁 2 views
कलेक्टर ने ट्रेंचिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया:लॉग बुक में अनियमितता पर जताई नाराजगी
टीकमगढ़ में बुधवार शाम कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने नगर पालिका के ट्रेंचिंग ग्राउंड का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कचरा प्रबंधन और रिकॉर्ड में कई लापरवाहियां सामने आईं, जिसपर कलेक्टर ने नाराजगी जताई। निरीक्षण में मिली अनियमित्ता निरीक्षण में में पाया गया, शहर से आने वाले कचरे को गीले और सूखे कचरे में अलग नहीं किया जा रहा था। कचरे के लिए रखे डस्टबिन का भी सही इस्तेमाल नहीं हो रहा था। कई कचरा वाहन सीधे खुले में कचरा डंप करते मिले। रिकॉर्ड में मिली खामियां कलेक्टर ने कचरा वाहनों की आवाजाही की लॉग बुक भी जांची। जिसमें कई कमियां देखने को मिलीं। वाहन चालकों और सुपरवाइजरों से पूछताछ में वाहन संचालन की पुष्टि हुई, लेकिन रिकॉर्ड सामने नहीं आया। कलेक्टर बोले - लापरवाही बर्दास्त नहीं कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए कहा कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगर पालिका कर्मचारियों और निजी एजेंसी की भूमिका की जांच कर जवाबदेही तय करने को लेकर भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने कचरे को अलग अलग करना, वाहनों की आवाजाही का सही रिकॉर्ड और ट्रेंचिंग ग्राउंड की व्यवस्था ठीक करने का आदेश दिया ।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan