Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

कलेक्टर से सरपंच बोले- रिटायरमेंट के बाद आप नेता बनेंगे:पंच सम्मेलन में डीएम से कहा- ऐसा अधिकारी लाइफ में नहीं देखा, आप सबसे अच्छे

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 13, 2026 👁 3 views
कलेक्टर से सरपंच बोले- रिटायरमेंट के बाद आप नेता बनेंगे:पंच सम्मेलन में डीएम से कहा- ऐसा अधिकारी लाइफ में नहीं देखा, आप सबसे अच्छे
गुना में वीबी-जी राम जी योजना के तहत गुरुवार को शुभ विदाई गार्डन में पंच सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें जिलेभर के सरपंच-पंचों ने योजना के क्रियान्वयन में आ रही समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। कार्यक्रम में दावतपुरा ग्राम पंचायत के सरपंच नरेंद्र सिंह ने कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल की तारीफ करते हुए कहा- "कलेक्टर साहब तो एक दिन नेता बनेंगे।" उन्होंने योजना को जल्द लागू कराने की मांग भी रखी। सरपंच बोले- ऐसे कलेक्टर नहीं देखे सरपंच नरेंद्र सिंह ने कहा कि गुना जिले में गुलाब की खेती को बढ़ावा देने के लिए कलेक्टर ने अच्छा काम किया है। उन्होंने कहा, आप जैसा कलेक्टर मेरी लाइफ में नहीं देखा। सबसे अच्छे कलेक्टर आप हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि कलेक्टर ऐसा काम करेंगे, जिससे लोग उन्हें लंबे समय तक याद रखेंगे। इसी दौरान उन्होंने कहा कि कलेक्टर का काम देखकर लगता है कि वे रिटायरमेंट के बाद राजनीति में आ सकते हैं। 125 दिन काम, लेकिन मजदूर मिलेंगे कैसे नरेंद्र सिंह ने योजना के तहत रोजगार के दिनों को 100 से बढ़ाकर 125 किए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि पंचायतों के सामने मजदूरों की उपलब्धता बड़ी चुनौती है। उन्होंने बताया कि योजना में 300 रुपए प्रतिदिन मजदूरी है, जबकि शहरी क्षेत्र से लगी पंचायतों में मजदूर 500 रुपए से कम में काम करने को तैयार नहीं होते। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में पंचायतों के लिए काम कराना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री तक पंचायतों की समस्या पहुंचाकर योजना को जल्द लागू कराने की मांग की। गुलाब की खेती को बताया गुना की बड़ी संभावना सरपंच ने गुना में देसी गुलाब की खेती का उदाहरण देते हुए कहा कि एक किसान ने 10 बीघा में गुलाब की खेती की है। उन्होंने कलेक्टर के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आने वाले समय में जिले में और पॉलीहाउस बनने की संभावना है, जिससे गुलाब की खेती बड़ा कारोबार बन सकती है। बंदूक का लाइसेंस बदलने की बात पर भी बोले कार्यक्रम के दौरान नरेंद्र सिंह ने अपने व्यक्तिगत मामले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वे अपनी बंदूक बदलवाने के लिए कई नेताओं के साथ कलेक्टर से सिफारिश कर चुके हैं, लेकिन काम नहीं हुआ। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अब बंदूक सरेंडर कर देंगे और इसकी जगह डंडा रख लेंगे। कार्यक्रम में कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल, सांसद प्रतिनिधि हरिसिंह यादव, अशोक शर्मा, बमोरी जनपद अध्यक्ष गायत्री भील, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक दुबे सहित जिलेभर के सरपंच-पंच और अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में अन्य सरपंचों ने भी योजना से जुड़ी समस्याएं और सुझाव रखे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan