Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

कल्याणी नदी में कूदा अज्ञात व्यक्ति:किनारे मिली चप्पल-साइकिल, SDRF ने शुरू की तलाश

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 4, 2026 👁 2 views
कल्याणी नदी में कूदा अज्ञात व्यक्ति:किनारे मिली चप्पल-साइकिल, SDRF ने शुरू की तलाश
बाराबंकी के रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब बुढ़वा बाबा मंदिर के पास एक अज्ञात व्यक्ति के कल्याणी नदी में कूदने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही शाम करीब 6:30 बजे रामसनेहीघाट पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मौके पर मिली चप्पल और साइकिल पुलिस को घटनास्थल से एक जोड़ी चप्पल और एक साइकिल मिली है। इन सामानों के मिलने के बाद पुलिस को आशंका है कि इन्हीं के मालिक ने नदी में छलांग लगाई होगी। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि नदी में कूदने वाला व्यक्ति कौन है और कहां का रहने वाला है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास कर रही है। साथ ही साइकिल और चप्पल के मालिक के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। SDRF ने नदी में शुरू की तलाश घटना की गंभीरता को देखते हुए रामसनेहीघाट पुलिस ने एसडीआरएफ (SDRF) टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने कल्याणी नदी में खोजबीन शुरू कर दी है। नदी के आसपास संभावित स्थानों पर भी लगातार तलाश की जा रही है। आसपास के गांवों में जुटाई जा रही जानकारी पुलिस आसपास के गांवों और इलाके में भी जानकारी जुटा रही है, ताकि लापता व्यक्ति की पहचान हो सके। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना से पहले नदी के आसपास किसी संदिग्ध या अज्ञात व्यक्ति को देखा गया था या नहीं। तलाश जारी, पहचान का इंतजार फिलहाल नदी में कूदने वाले व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगातार खोज अभियान चला रही है। व्यक्ति के मिलने या उसकी पहचान होने के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan