Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

काम करते हुए अचानक गिरा मजदूर, मौत:ललितपुर में स्कूल निर्माण चल रहा था, हार्ट अटैक की आशंका

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 October 30, 2026 👁 1 views
काम करते हुए अचानक गिरा मजदूर, मौत:ललितपुर में स्कूल निर्माण चल रहा था, हार्ट अटैक की आशंका
ललितपुर जिले के रोड़ा गांव में शुक्रवार दोपहर करीब 2:50 बजे एक निर्माणाधीन हाईस्कूल में काम देखने के दौरान 65 वर्षीय बुजुर्ग मजदूर रतिराम रायकवार अचानक ज़मीन पर गिर पड़े। घटना के तुरंत बाद साथी मजदूर उन्हें टैक्सी से मेडिकल कॉलेज ललितपुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हार्ट अटैक की जताई जा रही है आशंका मृतक रतिराम जखौरा थाना क्षेत्र के घिसौली गांव के रहने वाले थे। साथ में काम कर रहे अन्य मजदूरों ने बताया कि काम के दौरान रतिराम अचानक अचेत होकर गिर पड़े। अचानक तबीयत बिगड़ने और अचानक हुई मौत को देखते हुए साथी मजदूरों ने हार्ट अटैक आने की आशंका जताई है। कई वर्षों से ठेकेदार के पास कर रहे थे काम मृतक रतिराम के बेटे रवि ने बताया कि उनके पिता बीते कई वर्षों से एक स्थानीय ठेकेदार के पास मजदूरी का काम कर रहे थे। इसी सिलसिले में वह करीब 10 दिन पहले रोड़ा गांव में बन रहे स्कूल भवन का निर्माण कार्य देखने और काम करने गए थे। चार भाइयों में सबसे बड़े थे रतिराम, परिवार में मातम पारिवारिक जानकारी के अनुसार, रतिराम चार भाइयों और एक बहन में सबसे बड़े थे। उनके परिवार में तीन बेटे और एक बेटी हैं। उनकी अचानक हुई मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। मामले में डॉक्टरों की ओर से पुलिस को आधिकारिक सूचना भेज दी गई है, जिसके बाद पुलिस आगे की प्रक्रिया में जुट गई है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan