crime
कैमूर में मेडिकल दुकान के बाहर से बाइक चोरी:लॉक तोड़कर ले गया चोर, गमछे से चेहरा ढका; CCTV में कैद हुई वारदात
मोहनिया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 07 में कामता सिगासन होटल के पास स्थित दुकान के सामने से एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई। चोर ने रात के अंधेरे में बाइक का लॉक तोड़ा और उसे लेकर फरार हो गया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने मोहनिया थाने में लिखित शिकायत देकर बाइक बरामद करने और अज्ञात चोर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। रात 10:30 बजे दुकान के सामने खड़ी की थी बाइक पीड़ित राहुल शर्मा वाराणसी जिले के शिवपुरवा (महमूरगंज) के रहने वाले हैं। वे पिछले चार वर्षों से मोहनिया के वार्ड नंबर 07 में ‘आदित्य मेडिकल हॉल’ नाम से दुकान चलाते हैं। राहुल शर्मा के अनुसार, 19 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे उन्होंने अपनी हीरो स्पेंडर प्लस Xtec बाइक (BR45R2207) दुकान के सामने खड़ी कर लॉक कर दी थी। इसके बाद वे कमरे में खाना खाने के बाद सोने चले गए। सुबह छह बजे गायब मिली मोटरसाइकिल 20 सितंबर की सुबह करीब छह बजे जब राहुल सोकर उठे तो दुकान के सामने खड़ी बाइक गायब थी। आसपास और काफी खोजबीन करने के बावजूद बाइक का कोई पता नहीं चला। CCTV फुटेज में दिखा चोरी का घटनाक्रम इसके बाद दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में रात करीब 2:40 बजे एक अज्ञात व्यक्ति बाइक के पास पहुंचता दिखा। उसने चेहरे को गमछे से ढक रखा था। आरोपी ने बाइक का लॉक तोड़ा और मोटरसाइकिल लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस को दिए आवेदन, दर्ज कराए नंबर घटना के बाद राहुल शर्मा ने मोहनिया थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन दिया। आवेदन में बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर BR45R2207, इंजन नंबर HA11E7PHG21258 और चेचिस नंबर MBLHAW215PHG77312 दर्ज कराया गया है। चोर की पहचान में जुटी पुलिस पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और चोरी हुई मोटरसाइकिल की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है। पीड़ित ने पुलिस से जल्द बाइक बरामद करने और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
Read full article on Bhaskar