crime
कैमूर-पुलिस को पीछे देख भगाई कार:दुर्गावती में गड्ढे में गिरी; 321 लीटर शराब पकड़ी, हरियाणा का चालक अरेस्ट
कैमूर के दुर्गावती थाना क्षेत्र में पुलिस से बचने की कोशिश में शराब से भरी कार सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। उत्पाद पुलिस ने कार से 321 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। मौके से चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। उत्पाद पुलिस को सूचना मिली थी कि पड़ोसी राज्य से कार में शराब की खेप बिहार लाई जा रही है। इसके बाद टीम सीमावर्ती इलाके में तैनात थी। इसी दौरान सफेद मारुति विटारा ब्रेज़ा (नंबर BR 09 AM 5755) बिहार में दाखिल हुई। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो तेज भगाई कार कार को रोकने के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस को पीछे आता देख चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी। दुर्गावती थाना क्षेत्र में चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। भागने की कोशिश कर रहा चालक गिरफ्तार हादसे के बाद चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन उत्पाद पुलिस की टीम ने उसे पकड़ लिया। उसकी पहचान हरियाणा के पलवल जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव निवासी सौरव (22) के रूप में हुई है। वह हरिचंद का बेटा है। कार से मिली 321 लीटर विदेशी शराब कार की तलाशी लेने पर उसमें 321 लीटर विदेशी शराब मिली। उत्पाद विभाग ने शराब और कार दोनों जब्त कर ली हैं। जब्त कार का चेसिस नंबर MA3NYFB1SKB518522 और इंजन नंबर D13A5799355 है। तस्करी नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस सौरव के खिलाफ मद्य निषेध कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और तलाश में जुटी है।
Read full article on Bhaskar