Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

कमिश्नरी पर किसानों का हल्लाबोल, बोले- मांगें पूरी होने तक नहीं हटेंगे

📰 Newsprahari 🕐 1 min read 📅 September 15, 2026 👁 2 views
कमिश्नरी पर किसानों का हल्लाबोल, बोले- मांगें पूरी होने तक नहीं हटेंगे चकरोड से खाद और स्मार्ट मीटर तक मुद्दों पर घेरा प्रशासन, धनवंतरी अस्पताल के इलाज में कथित अनियमितताओं की जांच की मांग मेरठ। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विभिन्न मांगों को लेकर कमिश्नरी पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ पहुंचे। प्रदर्शन में महिलाएं भी शामिल रहीं। किसानों का कहना है कि चार दिन पहले ज्ञापन देने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। अब मांगें पूरी होने तक धरना जारी रखने का फैसला लिया गया है। जिला अध्यक्ष कालू प्रधान ने कहा कि हर्रा-खिवाई क्षेत्र के किसानों के साथ धनवंतरी अस्पताल में कथित दुर्व्यवहार के मामले में अभी तक पीड़ितों की सुनवाई नहीं हुई है। उन्होंने मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की। आठ महीने से बंद चकरोड, नहीं हुई कार्रवाई किसानों ने राली चौहान गांव में कथित रूप से दबंगों द्वारा घेर ली गई चकरोड को खुलवाने की मांग उठाई। कालू प्रधान ने कहा कि करीब आठ महीने से किसान शिकायत कर रहे हैं, लेकिन तहसीलदार और लेखपाल स्तर से कार्रवाई नहीं की गई। किसानों ने तत्काल चकरोड खुलवाने की मांग की। घरों के ऊपर से गुजर रहे नंगे तार पाबली खास गांव में घर के ऊपर से गुजर रहे नंगे बिजली तारों का मुद्दा भी उठाया गया। किसानों ने कहा कि कई बार शिकायत के बावजूद तारों को सुरक्षित नहीं किया गया। उन्होंने हादसे की आशंका को देखते हुए तत्काल समाधान की मांग की। खाद की किल्लत और पशु टीकाकरण पर सवाल धरने में खाद की कमी को लेकर भी किसानों ने नाराजगी जताई। पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने और कालाबाजारी-जमाखोरी पर कार्रवाई की मांग की गई। वहीं पशुओं में बीमारी की रोकथाम के लिए गांव-गांव टीकाकरण कराने की मांग भी उठाई गई। कालू प्रधान ने आरोप लगाया कि कागजों में टीकाकरण पूरा दिखाया जा रहा है, जबकि जमीनी स्तर पर स्थिति अलग है। स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल का विरोध किसानों ने स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए। कालू प्रधान ने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर किसानों पर स्मार्ट मीटर लगवाने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि कुछ उपभोक्ताओं के बिजली बिल अचानक हजारों रुपये तक पहुंच गए हैं। किसानों ने स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिलों की जांच कराने की मांग की। आयुष्मान इलाज में अनियमितता का आरोप धनवंतरी अस्पताल में आयुष्मान कार्ड से उपचार को लेकर भी किसानों ने गंभीर आरोप लगाए। कालू प्रधान ने उपचार प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि मरीजों और उनके परिवारों को इलाज के कारण आर्थिक परेशानी उठानी पड़ रही है। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। कालू प्रधान ने कहा कि पहले भी कई बार ज्ञापन दिए गए, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। इस बार किसान मांगों पर ठोस कार्रवाई होने तक कमिश्नरी से नहीं हटेंगे।
Read full article on Newsprahari

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan