Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

कान्हा के कोर क्षेत्र में जहर देकर चीतल का शिकार:दो आरोपी गिरफ्तार; निशानदेही पर चमड़ा, पैर और जहर की पुड़िया मिली

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 October 30, 2026 👁 1 views
कान्हा के कोर क्षेत्र में जहर देकर चीतल का शिकार:दो आरोपी गिरफ्तार; निशानदेही पर चमड़ा, पैर और जहर की पुड़िया मिली
मंडला के कान्हा टाइगर रिजर्व के कोर वन क्षेत्र में जहर देकर चीतल का शिकार करने के आरोप में वन विभाग ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से वन्यप्राणी का करीब दो किलो भुना हुआ मांस मिला। शुक्रवार को न्यायालय में पेश करने के बाद दोनों को जिला जेल मंडला भेज दिया गया। मामला सरही परिक्षेत्र के भिलवानी वृत्त में खटोला बीट के कोयलाभट्टा कोर वन क्षेत्र का है। गश्त के दौरान वन अमले ने वनग्राम अजयनगर निवासी कोंदासिंह परते (37) को संदिग्ध हालत में पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास भुना हुआ मांस मिला। पूछताछ में कोंदासिंह ने बताया कि उसने साथी बारेलाल धुर्वे (57) के साथ मिलकर जहर डालकर चीतल का शिकार किया था। इसके बाद वन विभाग ने बारेलाल को भी गिरफ्तार कर लिया। निशानदेही पर मिले चीतल के अवशेष दोनों आरोपियों की निशानदेही पर जामुनटोला बीट के कक्ष क्रमांक 675(66) में घटनास्थल से चीतल के अवशेष जब्त किए गए। इनमें बाल सहित चमड़ा, खुर सहित तीन पैर और दांत सहित जबड़े के दो टुकड़े शामिल हैं। मौके से जहर की बची हुई पुड़िया भी मिली। वन विभाग ने दोनों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत वन अपराध दर्ज कर कार्रवाई की। शुक्रवार को न्यायालय में पेशी के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan