Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

कन्हर नदी के एनीकट पर जान जोखिम में डालकर आवाजाही:पानी के तेज बहाव में बहने के बाद भी नहीं थम रही लापरवाही, वीडियो वायरल

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 13, 2026 👁 1 views
कन्हर नदी के एनीकट पर जान जोखिम में डालकर आवाजाही:पानी के तेज बहाव में बहने के बाद भी नहीं थम रही लापरवाही, वीडियो वायरल
रामानुजगंज में कन्हर नदी के एनीकट से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो रविवार को साप्ताहिक बाजार के दिन का बताया जा रहा है। इसमें दो लोग रामानुजगंज से झारखंड के गोदरमाना गांव जाने के लिए एनीकट पार करते नजर आ रहे हैं। एनीकट के ऊपर से पानी बह रहा है और पानी का बहाव तेज है। इसके बावजूद दोनों लोग पानी के बीच से एनीकट पार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले इसी एनीकट से एक व्यक्ति पैर फिसलने के बाद तेज बहाव में बह गया था। उसका अब तक पता नहीं चल पाया है। इसके बाद भी लोग एनीकट पर पानी बहने के दौरान इसे पार कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के कारण कन्हर नदी का जलस्तर बढ़ जाता है। ऐसे में एनीकट पार करना बहुत खतरनाक हो सकता है। पानी का बहाव अचानक बढ़ने या पैर फिसलने पर व्यक्ति सीधे नदी के तेज बहाव में जा सकता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जलस्तर बढ़ने पर एनीकट पर आवाजाही तुरंत रोकी जाए। साथ ही लोगों को खतरे के प्रति जागरूक किया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan