top
कन्नौज में बैंक कर्ज से परेशान बुजुर्ग ने लगाई फांसी:परिजनों ने नहीं कराया पोस्टमार्टम, अंतिम संस्कार किया
कन्नौज में ठठिया थाना क्षेत्र के करसाह गांव में एक 55 वर्षीय अधेड़ ने बैंक कर्ज से परेशान होकर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान महेंद्र सिंह के पुत्र अनिल चौहान के रूप में हुई है। परिजनों ने पुलिस कार्यवाही से मना कर दिया और पुलिस को सूचना नही दी । मृतक के भाई आशीष के अनुसार, अनिल चौहान ने वर्ष 2016 में ग्रामीण बैंक औसेर से 80 हजार रुपये का कर्ज लिया था। यह कर्ज बढ़कर अब 1 लाख 29 हजार रुपये हो गया था। फसल में नुकसान और परिवार की खराब आर्थिक स्थिति के कारण अनिल चौहान कर्ज चुकाने में असमर्थ थे। भाई आशीष ने बताया कि बैंक कर्मी अक्सर कर्ज चुकाने के लिए दबाव बनाते थे, जिससे अनिल मानसिक तनाव में रहने लगे और नशे के आदी हो गए। इसी परेशानी के चलते उन्होंने देर रात यह कदम उठाया। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी और पोस्टमार्टम कराए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। ठठिया थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि उन्हें इस मामले में कोई तहरीर या सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
Read full article on Bhaskar