top
कन्नौज में सपा की पीडीए जन पंचायत:राजपाल कश्यप बोले- कश्यप समाज के साथ अन्याय, सपा को मजबूत करें
कन्नौज की छिबरा विधानसभा क्षेत्र के भगवंतपुर गांव में रविवार शाम 4 बजे समाजवादी पार्टी ने पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। डॉ. राजपाल कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान सरकार में कश्यप समाज के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने पीडीए के सभी वर्गों से एकजुट होने और समाजवादी पार्टी को मजबूत करने की अपील की। कश्यप ने आगामी चुनावों में पार्टी के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी दावा किया कि जन पंचायत कार्यक्रमों में मिल रहे जनसमर्थन को देखते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का 'डिब्बा गोल' होना तय है। इस अवसर पर सपा के पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव ने समाजवादी सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने बताया कि छिबरामऊ क्षेत्र में 9 पावर हाउस स्थापित किए गए थे और तालग्राम ब्लॉक के गांवों में पानी की टंकियां लगाई गई थीं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली और पेयजल सुविधाओं में सुधार हुआ। जन पंचायत कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष कलीम खान, उमेश पाल, सत्तन कश्यप, बाबा रामप्रकाश, लालू ठेकेदार, अर्पित शुक्ला, राशिद फारुकी, वीरेंद्र कश्यप, ग्रीश चंद्र कश्यप, राहुल कश्यप, मनोज बाथम, अवनीश कश्यप, अतुल कश्यप, भगवान दास जाटव, बलवीर बाथम, अमन खान, तस्लीम वारसी, कमलजीत कश्यप, श्याम बाबू कश्यप, अनीश कश्यप, अखिलेश यादव, ब्रजेश सिंह सहित कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Read full article on Bhaskar