politics
कन्नौज में धार्मिक स्थल की मूर्तियां क्षतिग्रस्त करने का आरोप:ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर किया प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग
कन्नौज जिले के एक गांव के तमाम ग्रामीण गुरुवार दोपहर बाद 4 बजे कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदर्शन करते हुए आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष पर गम्भीर आरोप लगाए और मूर्तियों को क्षतिग्रस्त करने की बात कही। मामला ठठिया थाना क्षेत्र के मुचुआपुर गांव का है। जहां कर रहने वाले शानू शुक्ला की अगुवाई में कई ग्रामीण दोपहर बाद कलक्ट्रेट पहुंच गए। जहां उन्होंने धार्मिक स्थल की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त करने के आरोप दलित युवकों पर लगाए। शानू शुक्ला ने कहाकि उनके गांव में धार्मिक स्थल है। जहां शिवलिंग हैं और कुछ मूर्तियां रखी हुई हैं। उसके ऊपर पेड़ की डाल पर घण्टे बंधे हुए थे। इस स्थल पर गांव के कुछ दलित समाज के युवक पहुंचे और शिवलिंग व मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहां देवी-देवताओं की तस्वीरें फाड़ दीं। जिसकी शिकायत ठठिया थाने में की गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। ऐसे में वह लोग कार्यवाही की मांग करने कलक्ट्रेट पहुंचे हैं। हालांकि डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के न मिलने पर उनके कार्यालय में शिकायती पत्र सौंप दिया। शानू शुक्ला ने आरोप लगाया कि आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी का खुद को जिलाध्यक्ष कहने वाले युवक अजीत सिंह आजाद के उकसाने पर गांव के युवकों ने ये कृत्य किया है। जिस पर कार्यवाही की जानी चाहिए।
Read full article on Bhaskar