top
कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:गंगा पुल 3 महीने के लिए बंद, भीम आर्मी ने मार्च निकाला; बीएल संतोष ने मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक की
कानपुर की आज (रविवार) की 10 बड़ी खबरें... भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी ने पैदल मार्च किया। प्रदेश उपाध्यक्ष कौशल वाल्मीकि समेत सैकड़ों कार्यकर्ता पार्टी का झंडा और तिरंगा लेकर शहर के वीरेंद्र स्वरूप पार्क से मोतीझील तक गए। कहा- आरक्षण हमारा हक है, इसे हमसे कोई छीन नहीं सकता । हमारी मांग है कि जल्द से जल्द UGC लागू किया जाए। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने दूसरे दिन 2 बड़ी बैठक की। सुबह 200 मंडल अध्यक्षों से बात की। दोपहर में विधानसभा स्तर के सोशल मीडिया पदाधिकारियों पार्टी के पेज पर पोस्ट किए जाने वाले कंटेंट को लेकर टिप्स दिए। जाजमऊ पुराने गंगापुल की मरम्मत शुरू हुई है। भारी वाहनों का डायवर्जन किया गया है। लखनऊ, उन्नाव और रायबरेली की ओर से आने वाली 600 से ज्यादा रोडवेज बसों का रास्ता बदल जाएगा। पुल से आवागमन 13 दिसंबर के बाद सामान्य होगा। ऐसी ही 10 बड़ी खबरों को देखने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें...।
Read full article on Bhaskar