Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

कानपुर में 100 साल पुराने मकान का छज्जा भरभराकर गिरा:बिल्डिंग की दीवारों में भी आईं दरारें, दुकानदारों ने बना रखा है गोदाम

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 21, 2026 👁 2 views
कानपुर में 100 साल पुराने मकान का छज्जा भरभराकर गिरा:बिल्डिंग की दीवारों में भी आईं दरारें, दुकानदारों ने बना रखा है गोदाम
कानपुर में लगातार हो रही बारिश के बीच जर्जर मकानों के गिरने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को वार्ड-90 दानाखोरी, जोन-1 के लोकमन मोहाल स्थित मकान नंबर 68/109 का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। छज्जे के साथ मकान के पास लगा पेड़ भी गिर गया। दोनों की चपेट में आने से नीचे खड़ी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे के समय छज्जे के नीचे कोई मौजूद नहीं था।छज्जा गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि मकान की दीवारें भी काफी जर्जर हैं। बारिश के कारण इनके और कमजोर होने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी क्षेत्रीय पार्षद आदर्श गुप्ता को दी। सूचना पर पार्षद मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और नगर निगम की टीम को सूचना देकर बुलाया। स्थानीय लोगों ने जर्जर मकान को लेकर जल्द कार्रवाई की मांग की है। जर्जर मकान के आसपास की गई बैरिकेडिंग नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। सुरक्षा को देखते हुए जर्जर मकान के आसपास बैरिकेडिंग कर दी गई, ताकि लोगों की आवाजाही को नियंत्रित किया जा सके। टीम ने मकान के पास गिरा पेड़ भी हटाया। जर्जर भवन के कारण आसपास के लोगों में भी हादसे की आशंका बनी हुई है। करीब 100 साल पुराना है मकान पार्षद आदर्श गुप्ता ने बताया कि यह मकान करीब 100 साल पुराना है। पिछले करीब 22 साल से मकान के मालिक अजय कुमार सार्राफ अपने परिवार के साथ कोलकाता शिफ्ट हो चुके हैं। वर्तमान में आसपास के बाजार के कुछ लोगों ने इस बिल्डिंग में गोदाम किराए पर ले रखे हैं। उन्होंने बताया कि बारिश को देखते हुए मकान के आसपास विशेष सावधानी बरती जा रही है। जर्जर मकानों के सर्वे कराने की मांग पार्षद ने बताया कि शनिवार सुबह पेड़ को पूरी तरह काटकर हटाने के साथ ही सड़क पर पड़ा मलबा भी साफ कराया जाएगा। इसके बाद सड़क को आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान पुराने और जर्जर मकानों को लेकर नगर निगम को सर्वे कराकर जरूरी कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan