Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
top

कानपुर में ऑनलाइन शॉपिंग के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन:जिलाध्यक्ष बोले-ऑनलाइन शॉपिंग से छोटे दुकानदार बेहाल, पदयात्रा से किया जागरूक

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 October 29, 2026 👁 1 views
कानपुर में ऑनलाइन शॉपिंग के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन:जिलाध्यक्ष बोले-ऑनलाइन शॉपिंग से छोटे दुकानदार बेहाल, पदयात्रा से किया जागरूक
कानपुर में ऑनलाइन शॉपिंग के खिलाफ कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करने के साथ ही पदयात्रा निकाली। कांग्रेसियों का कहना था कि ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते चलने के चलते छोटे दुकानदारों का कारोबार चौपट होता जा रहा है। कांग्रेसियों ने पदयात्रा निकालकर लोगों को ऑनलाइन शॉपिंग करने की बजाए घर के आसपास छोटे दुकानदारों से खरीददारी की अपील की है। महानगर कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में मेस्टन रोड, शिवाला बाजार, टोपी बाजार समेत अन्य क्षेत्रों में पदयात्रा निकालकर स्थानीय दुकानदारों के समर्थन में आवाज बुलंद की। इस दौरान ‘चौपट होता खुदरा व्यापार, कारण ई-व्यापार’ के नारे लगाए गए। बर्बाद हो रहे छोटे कारोबारी, ऑनलाइन शॉपिंग का विरोध जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते आकर्षण के बीच छोटे दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। त्योहारों की असली रौनक हमारे बाजारों और दुकानदार भाइयों से है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि ऑनलाइन शॉपिंग छोड़ें, घरों से निकलें और कानपुर के बाजारों से खरीदारी कर स्थानीय व्यापारियों की रोजी-रोटी बचाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि खुदरा व्यापार पर संकट का मतलब हजारों परिवारों की आजीविका पर संकट है। कांग्रेस स्थानीय व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए सड़क पर उतरकर संघर्ष करती रहेगी। पदयात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए। दुकानदारों ने कांग्रेस की इस पहल की सराहना की। पदयात्रा में ये लोग हुए शामिल पदयात्रा में पवन गुप्ता,राकेश साहू, राजकिशोर वर्मा, पदम मिश्रा, शीलू श्रीवास्तव, इखलाख डेविड, विनय पांडे, मो. शाकिर, धर्मेंद्र सिंह, मुकेश कन्नौजिया, दुर्गा मिश्रा, विश्वनाथ जायसवाल, चंद्रशेखर सोनकर, जावेद उस्मानी, विवेक पाल, अमिताभ मिश्रा, शांतनु दीक्षित, संजय दीक्षित, विनोद अवस्थी, जीतेंद्र ब्रह्म, कपिल जायसवाल, दिनेश सिंह, इम्तियाज अहमद, फ़ुज़ैल जामी नसीम सोलंकी, मो.आफताब, सोहेल अंसारी, फ़ज़ल अमीर, उपेंद्र यादव, अकील क़ुरैशी, राजेंद्र वाल्मीकि समेत अन्य मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan