Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

कानपुर में पिछड़ा वर्ग आयोग की जनसुनवाई:आयोग के सदस्य बृजेश कुमार ने जनप्रतिनिधियों से लिया फीडबैक, 75 जिलों का करेंगे दौरा

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 13, 2026 👁 3 views
कानपुर में पिछड़ा वर्ग आयोग की जनसुनवाई:आयोग के सदस्य बृजेश कुमार ने जनप्रतिनिधियों से लिया फीडबैक, 75 जिलों का करेंगे दौरा
आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग ने गुरुवार दोपहर 3 बजे को कानपुर नगर में जनसुनवाई की। आयोग ने ग्रामीण क्षेत्रों में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के राजनीतिक पिछड़ेपन की वास्तविक स्थिति जानने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों और अधिकारियों से सीधे फीडबैक लिया। आयोग की पहली बैठक सरसैयाघाट स्थित नवीन सभागार में हुई। इसके बाद कल्याणपुर विकासखंड सभागार में भी जनसुनवाई आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आयोग के सदस्य एवं सेवानिवृत्त जिला जज बृजेश कुमार ने की। जनप्रतिनिधियों से इन मुद्दों पर मांगी जानकारी आयोग के सदस्यों ने निवर्तमान जिला पंचायत सदस्यों, ब्लॉक प्रमुखों एवं प्रशासकों, ग्राम प्रधानों एवं प्रशासकों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं प्रशासकों से बातचीत की। उनसे ग्रामीण निकायों में पिछड़ा वर्ग की राजनीतिक भागीदारी, आरक्षण, प्रतिनिधित्व और सामाजिक-आर्थिक स्थिति से जुड़े सवाल पूछे गए। जनप्रतिनिधियों से उनके क्षेत्रों में पिछड़ा वर्ग की अनुमानित आबादी, प्रमुख जातियों, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सामाजिक-आर्थिक पिछड़ेपन के कारणों की जानकारी भी ली गई। शिक्षा और रोजगार की स्थिति भी जानी जनसुनवाई के दौरान आयोग ने पिछड़ा वर्ग के लोगों की शिक्षा, रोजगार, सरकारी सेवाओं और उच्च पदों पर भागीदारी के बारे में भी फीडबैक लिया। ग्रामीण क्षेत्रों में पक्के मकान, शौचालय, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता को लेकर भी जानकारी जुटाई गई। निवर्तमान पंचायत प्रतिनिधियों ने शैक्षिक पिछड़ापन दूर करने, रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा देने, आर्थिक स्थिति सुधारने और स्थानीय राजनीति में पिछड़ा वर्ग की भागीदारी बढ़ाने के सुझाव दिए। आयोग के सदस्य बोले- सभी 75 जिलों का होगा सर्वे आयोग के सदस्य बृजेश कुमार ने बताया कि आयोग का उद्देश्य स्थानीय ग्रामीण निकायों और पंचायतों में OBC के राजनीतिक एवं सामाजिक पिछड़ेपन की वास्तविक स्थिति का अनुभवजन्य आकलन करना है। उन्होंने कहा कि कानपुर नगर प्रदेश का 22वां जिला है, जहां आयोग ने पंचायत प्रतिनिधियों और संबंधित पक्षों से फीडबैक लिया है। आयोग प्रदेश के सभी 75 जिलों का भ्रमण करेगा। सभी जिलों से जुटाए गए तथ्य, आंकड़े और सुझावों को शामिल कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसे राज्य सरकार को सौंपा जाएगा। कल्याणपुर में अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों से भी संवाद नवीन सभागार में जनसुनवाई के बाद आयोग के सदस्यों ने कल्याणपुर विकासखंड सभागार में बैठक की। यहां विकासखंड स्तर के अधिकारियों और निवर्तमान पंचायत प्रतिनिधियों से पिछड़ा वर्ग की स्थानीय स्थिति पर जानकारी ली गई। बैठक में निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख एवं प्रशासक अनुराधा अवस्थी, खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, निवर्तमान ग्राम प्रधान एवं प्रशासक तथा निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं प्रशासक मौजूद रहे। इस दौरान जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ. विवेक चतुर्वेदी, जिला विकास अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार समेत संबंधित अधिकारी और पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan